फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खीरा काटने पर हुए विवाद में पत्नी की हत्या!

विज्ञापन
विज्ञापन
खीरा काटने को लेकर पति से विवाद के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई महिला का शव उसके घर के पास पड़ा मिला।
विज्ञापन


पुलिस ने शक के आधार पर पति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

घटना छिजारसी कॉलोनी में हुई। जानकारी के मुताबिक मूल रूप से अलीगढ़ निवासी संजय सिंह पत्नी मीना व दो बच्चों के साथ यहां रहता है।

खीरा काटने पर हुआ था विवाद

पेशे से वह राजमिस्त्री है। बुधवार की रात खीरा काटने को लेकर पत्नी से संजय का विवाद हो गया। इसके बाद संजय छत पर चला गया और पत्नी गुस्से में घर से बाहर निकल गई।

काफी देर बाद संजय जब नीचे आया तो पत्नी की तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। संजय ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सुबह साढ़े चार बजे थाना सेक्टर-58 पुलिस को हिंडन नदी के किनारे एक महिला का शव पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस ने इस सूचना से संजय को अवगत कराया।
विज्ञापन

नशे में करता था पिटाई

मौके पर पहुंचे संजय ने मृतक महिला की पहचान मीना के रूप में की। मीना के शरीर पर पिटाई के निशान थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने मीना के परिजनों को भी इसकी जानकारी दी और शक के आधार पर संजय को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। जिस जगह मीना का शव मिला है, वह उसके घर से मात्र दो सौ मीटर दूर है।

पुलिस के मुताबिक संजय नशे का आदी है। पड़ोसियों ने बताया कि संजय अक्सर पत्नी की पिटाई करता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें