फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: ससुराल जाने से मना करने पर पत्नी पर जानलेवा हमला कर युवक ने की खुदकुशी

Sun, 23 Jan 2022 04:27 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

युवक ने अपनी पत्नी पर ब्लेड से जानलेवा हमला करने के बाद खुदकुशी कर ली। आरोपी ने पत्नी पर सर्जिकल ब्लेड से करीब पचास वार किए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ख्याला इलाके में शुक्रवार सुबह ससुराल जाने से मना करने पर एक युवक ने अपनी पत्नी पर सर्जिकल ब्लेड से जानलेवा हमला करने के बाद खुदकुशी कर ली। आरोपी ने पत्नी पर सर्जिकल ब्लेड से करीब पचास वार करने के बाद उसे मृत समझकर वहां से फरार हो गया। घटना के समय महिला अपने घर पर अकेली थी। पुलिस आरोपी की तलाश ही कर रही थी कि इसी दौरान उसके खुदकुशी कर लेने की जानकारी पुलिस को मिली। आरोपी ने पत्नी की फोटो को अपनी मां और दोस्त के व्हाट्सएप पर भेजकर लोनी गाजियाबाद में अपनी बहन के घर में खुदकुशी कर ली। 

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह पुलिस को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल से एक महिला पर जानलेवा हमला किए जाने की जानकारी मिली। अस्पताल पहुंची पुलिस को पता चला कि घायल महिला का नाम मानसी(21) है। वह बयान देने की स्थित में नहीं थी। उसकी सहेली ने बताया कि मानसी पर उसके पति रामकुमार ने सर्जिकल ब्लेड से हमला किया है। महिला के गले, चेहरे और पैर पर ब्लेड मारे जाने के दर्जनों घाव थे। 

छानबीन के दौरान पता चला कि पति से किसी बात पर विवाद होने पर मानसी रघुवीर नगर स्थित अपने मायके आ गई थी। शुक्रवार को उसका पति उसे वापस लेने के लिए आया था। रामकुमार लोनी के गुलाब विहार में अपनी बहन के घर में रहता था। मानसी के वापस जाने से इंकार करने पर आरोपी ने उसपर सर्जिकल ब्लेड से ताबड़तोड़ हमला करने लगा और तब तक हमला करता रहा जब तक वह अचेत नहीं हो गई। आरोपी को लगा कि मानसी की मौत हो गई है।
विज्ञापन


आरोपी ने उसकी जख्मी हालत में फोटो खींचने के बाद वहां से फरार हो गया। उसके जाने के बाद उसकी एक सहेली उसके घर पहुंची और मानसी को घायल अवस्था में देखकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। मानसी के शरीर से काफी खून निकल गया था। पुलिस कर्मी को पता चला कि उसे खून की आवश्यकता है तब सिपाही सुधीर ने उसे खून दिया। पुलिस के मुताबिक उसकी हालत स्थिर है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। 

पुलिस आरोपी रामकुमार की धरपकड़ के लिए उसके घरवालों से संपर्क किया तो पता चला कि रामकुमार ने लोनी के नसीब विहार स्थित अपनी बहन के घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। आरोपी ने खुदकुशी करने से पहले अपनी मां और एक दोस्त को पत्नी का फोटो भेजा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

फ्लैट बेचने के विवाद में पत्नी की हत्या कर, खुद का गला रेता

दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके साकेट में एक शख्स ने फ्लैट बेचने के विवाद में अपनी पत्नी की  हत्या करने के बाद खुद का गला काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की। मृतका की शिनाख्त शशिलता पांडेय (52) के रूप में हुई है। जख्मी हालत में शशि के पति चंदर मोहन पांडेय (57) को मैक्स अस्पताल की आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने शशिलता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी चंदर मोहन पिछले दो सालों से बेरोजगार था। वह अपना फ्लैट बेचकर दूसरी जगह मकान लेकर कुछ कारोबार करना चाहता था। शशिलता फ्लैट बेचने का विरोध कर रही थी। साकेत थाना पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर शशि के परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

दक्षिण जिला की पुलिस उपायुक्त ने बताया कि शशिलता परिवार के साथ जी-66, पीवीआर साकेट के पीछे की ओर अपने फ्लैट में रहती थीं। इनके परिवार में पति चंदर मोहन, 23 साल का बेटा और बड़ी बेटी है। बेटी की नवंबर में ही शादी की थी। चंदर कोविड से पहले कनॉट प्लेस के एक होटल में ऊंचे पद पर नौकरी करते थे। होटल बंद हुए तो इनको नौकरी से हटा दिया गया था। तभी से यह लगातार बेरोजगार होने के कारण हताश रहते थे। इनका बेटा गुरुग्राम की किसी निजी कंपनी में नौकरी कर रहा है।

जिस बिल्डिंग में चंदर मोहन का फ्लैट है, उसमें उनके बड़े भाई के बेटे कपिल पांडेय (42) का भी फ्लैट है। वह अपने परिवार के साथ रहता है। शुक्रवार शाम करीब छह बजे अचानक कपिल के पास उसकी बुआ जो इंदिरापुरम में रहती हैं, उनका कॉल आया। उसने बताया कि ऊपर चंदरमोहन का पत्नी शशिलता से झगड़ा हो रहा है। दरअसल कपिल की बुआ ने चंदर मोहन को कॉल किया तो जोर-जोर से झगड़े की आवाज आ रही थी। कपिल ऊपर भागा और उसने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा चंदर मोहन ने ही खोला। उसने कपिल से कहा कि सब खत्म हो गया है, पुलिस को बुला लो। चंदर मोहन के गले पर भी गहरा कट लगा था।

अंदर कमरे में खून के छींटे पड़े थे। कमरे में बंदर कपिल की चाची शशिलता अचेत जमीन पर पड़ी थी। कपिल ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। इस दौरान ओखला से बुआ का बेटा भी वहां पहुंच गया। एंबुलेंस में मौजूद डॉक्टर ने बता दिया कि शशिलता की मौत हो चुकी है। शशिलता के शरीर पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। हालत बिगड़ने पर चंदर मोहन को अस्पताल में भर्ती कराया। चंदर मोहन बयान देने की हालत में था। पुलिस को घर से एक रसोई वाला चाकू खून से लथपथ मिला है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि चंदर मोहन ने पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी। बाद में रसोई के चाकू से खुद का गला रेत लिया। साकेत थाना पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें