फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े महिला संग छेड़छाड़ के बाद अपहरण करने का प्रयास, पति ने आरोपियों को दबोचा

Sat, 29 Oct 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
अपहरण
विज्ञापन
बॉटेनिकल गार्डेन के पास बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े स्विफ्ट कार सवार बदमाशों ने महिला को कार में अगवा करने का प्रयास किया। महिला के पति के आने पर बदमाश सेक्टर-18 की ओर भागे।
विज्ञापन


उन्होंने पीछा कर सेक्टर-18 में दोनों बदमाशों को दबोच लिया। लोगों ने दोनों की जमकर पिटाई की इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी की पहचान बिलाल निवासी फरीदाबाद के रूप में की है। पीड़ित पति ने दूसरे आरोपी को छोड़ने का पुलिस पर आरोप लगाया है। इन लोगों ने महिला के साथ छेड़खानी भी की।

फरीदाबाद की रहने वाली रीना (परिवर्तित नाम) की एक्सप्रेस-वे स्थित सेक्टर-168 निवासी रवि (परिवर्तित नाम) से शादी हुई है। रीना फरीदाबाद के ही एक कॉलेज से प्रोफेसलन कोर्स कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार सवार दो बदमाशों ने उनके साथ छेड़खानी की

बच्चे को बेड़ियों से बांधा - फोटो : डेमो फोटो
रवि ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे उनकी पत्नी रीना ने उन्हें फोन कर बॉटेनिकल गार्डेन मेट्रो स्टेशन पर बुलाया था । वह कॉलेज से वापस आई थी। रीना मेट्रो स्टेशन के बाहर उनका इंतजार कर रही थी। वहां स्विफ्ट कार सवार दो बदमाशों ने उनके साथ छेड़खानी की।

आरोप है कि रीना को दोनों ने जबरन कार में अगवा करने का प्रयास भी किया। इसी बीच रवि वहां पर कार लेकर पहुंचे और दौड़कर पत्नी को छुड़ाया। बदमाश सेक्टर-18 की तरफ भाग निकले। राहुल ने अपनी कार से दोनों का पीछा किया। सेक्टर-18 मेट्रो स्टेशन के पास उन्होंने आरोपियों की कार रोक ली।

शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने दोनों आरोपियों की जमकर पिटाई की। इसके बाद सेक्टर-20 पुलिस को सौंप दिया और मामले की एफआईआर दर्ज कराई। राहुल का आरोप है कि पुलिस ने एक ही आरोपी को जेल भेजा, दूसरे आरोपी को छोड़ दिया।

इस पर सेक्टर-20 पुलिस का कहना है कि पीड़िता ने एक के ही खिलाफ शिकायत दी थी।  जांच की जा रही है, आरोपी सही पाए जाने पर दूसरे के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें