फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते से न हटने पर नाबालिग को पीट-पीट कर मार डाला

Sat, 29 Oct 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नांगलोई इलाके में बृहस्पतिवार सुबह रास्ते से नहीं हटने पर दो नाबालिगों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान 17 वर्षीय किशोर ने 16 वर्षीय किशोर की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर उसे बाल सुधार गृह भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मूलत: गांव मोनपुर जिला बुलंदशहर उत्तर प्रदेश निवासी जितेंद्र (16) अपने परिजनों के साथ लक्ष्मी पार्क में रहता था। वह नजफगढ़ रोड पर गोलगप्पे की रेहड़ी लगाता था।

उसके पड़ोस में रहने वाला 17 वर्षीय किशोर नारियल पानी की रेहड़ी लगातार था। 17 वर्षीय किशोर बृहस्पतिवार सुबह अपनी रेहड़ी लेकर जा रहा था। इसी दौरान जितेंद्र कचरा फेंककर वापस आ रहा था और वह किशोर के रेहड़ी के आगे आ गया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बेहोश होते ही मौके से फरार हुआ आरोपी

यह देखकर किशोर ने उसे रेहड़ी के आगे से हटने के लिए कहा। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। दोनों मारपीट करने लगे। किशोर ने जितेंद्र के सीने और पेट पर घूंसों से हमला कर दिया।

चोट लगने की वजह से जितेंद्र बेहोश होकर गिर गया। यह देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जितेंद्र को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

नांगलोई थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी किशोर को पकड़ लिया और उसेे जुबेनाइल जस्टिस बोर्ड में पेश किया जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें