फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने में पति गिरफ्तार

Sat, 03 Dec 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सेक्टर-49 कोतवाली में एक महिला ने पति पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने और देवरों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी पति और एक देवर को गिरफ्तार कर लिया है। महिला को पुलिस ने मेडिकल के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सेक्टर-49 निवासी एक महिला ने 100 नंबर पर कॉल की और आरोप लगाया कि पति ने उसके साथ जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए। विरोध करने पर मारपीट की। उसने मदद के लिए गुहार लगाई, तो पति ने अपने दो भाइयों को बुला लिया।

दोनों देवरों ने उसके साथ मारपीट की। पीड़िता का आरोप है कि पहले भी दहेज आदि के लिए उससे मारपीट की जाती रही है। पीड़िता को पुलिस ने थाने बुलाया और आरोपी पति एवं उसके एक भाई को हिरासत में लेकर थाने ले आई। बाद में पति के खिलाफ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने और देवरों के खिलाफ मारपीट करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर दोनाें को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें