फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वैलरी चुराते सीसीटीवी में कैद हुए पति-पत्नी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के सेक्टर-27 के ज्वैलरी शोरूम के सीसीटीवी कैमरे में शुक्रवार को सोने की चेन चुराते हुए एक दंपति कैद हो गया। डेढ़ लाख रुपये की चेन चोरी करने के बाद दंपति ने दिखावे के लिए 12 हजार की चेन शोरूम से खरीदी और रफूचक्कर हो गए।
विज्ञापन


शोरूम मालिक ने थाना सेक्टर-20 में मामले की शिकायत दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के सहारे आरोपियों की तलाश कर रही है।

जानकारी के अनुसार, सेक्टर-27 के अट्टा मार्केट में गाजियाबाद के इंदिरापुरम निवासी सतीश सहदेव की ‘राधिका ज्वैलर्स’ नाम से शोरूम है। सतीश सहदेव ने बताया कि शुक्रवार शाम को उनकी शॉप पर पति-पत्नी आए थे। महिला की उम्र लगभग 30 से 32 और युवक की उम्र करीब 35 वर्ष थी। युवक सांवले रंग का था और दाढ़ी रखे हुए था।
विज्ञापन

पोस्टर लगवाकर पकड़ेंगे आरोपियों को

दंपति ने उनसे सोने की चेन दिखाने के लिए कहा। दुकान पर मौजूद कर्मी किसी और को जेवर दिखाने में लगा हुआ था तो उन्होंने खुद सोने की चेन की चार से पांच ट्रे दंपति के सामने रख दीं। इस दौरान उनके मोबाइल पर किसी का फोन आ गया।

सीसीटीवी फुटेज में देखने पर पता चला कि इस दौरान महिला ने दाएं हाथ से 50 ग्राम की एक चेन निकाल ली और अपने बाईं तरफ रखे बैग में डाल दी। इसके बाद दंपति ने करीब चार ग्राम की चेन (12 हजार रुपये) खरीद ली।

पीड़ित ने बताया कि दंपति बाहर रोड पर जाने के बजाए अंदर मार्केट की तरफ निकल गया। उन्होंने बताया कि चोरी हुई चेन की कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये है। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज पुलिस को दे दी है।

सतीश सहदेव ने बताया कि पुलिस के अलावा वह स्वयं सीसीटीवी फुटेज से प्राप्त फोटो के आधार पर आरोपियों के पोस्टर बनवाकर मार्केट में जगह-जगह लगवाएंगे, जिससे बाकी लोग सावधान रहें और आरोपी पकड़े जाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें