फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान पर कब्जे के लिए भिड़े पुलिस व हुडा कर्मी,डीसी मुर्दाबाद के लगे नारे

Tue, 10 May 2016 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव

सार

  • डीसी ने संयुक्त पुलिस आयुक्त को अलॉट कर दिया हुडा वालों का मकान
  • ताला बंद था फिर भी पुलिसकर्मियों ने दीवार फांदकर अंदर पहुंचाया सामान
  • विरोध करते रहे हुडा कर्मी, डीसी मुर्दाबाद के नारे लगाए
विज्ञापन
मकान विवाद में आमने सामने आए हुडा व पुलिस कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के सेक्टर-15 पार्ट 2 स्थित हुडा कालोनी में मकान अलॉटमेंट को लेकर पुलिस और हुडा अधिकारी आमने-सामने आ गए हैं। मकान पर पुलिस अपना हक जता रही है तो हुडा अधिकारी अपना। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच सोमवार को धक्कामुक्की तक हो गई।
विज्ञापन


दोनों पक्ष गेट पर ही भिड़ गए। विरोध के चलते पुलिस को दीवार फांदकर साहब का घरेलू सामान मकान के अंदर रखवाना पड़ा। हुडा कर्मचारी पुलिस और डीसी के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते रहे। मकान के गेट पर दोनों पक्षों ने ताला लगा दिया है। सेक्टर 15 के पार्ट-2 में हुडा स्टाफ कॉलोनी है।

कॉलोनी में मकान नंबर 5 को 22 जनवरी 2013 को हुडा के एसडीई विजेंद्र सिंह मलिक को अलॉट किया गया था। इस मकान में पंचायती राज विभाग से हुडा में डेपूटेशन पर आए एसडीई अमरजीत सिंह दांगी रह रहे थे। उन्होंने यह मकान खाली कर दिया था।
विज्ञापन

पुलिस कर्मी वाहनों में घरेलू सामान लेकर इस मकान पर पहुंचे

मकान विवाद में काफी देर तक हंगामा करते रहे हुडा व पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
सोमवार की दोपहर कुछ पुलिस कर्मी वाहनों में घरेलू सामान लेकर इस मकान पर पहुंचे। सूचना मिलने पर हुडा एसडीई विजेंद्र मलिक व अन्य हुडा एसोसिएशन के पदाधिकारी भी यहां पहुंच गए। एसडीई ने पुलिसकर्मियों से कहा कि यह हुडा स्टाफ कालोनी है और इसमें हुडा के कर्मचारी ही रहते हैं।

पुलिसकर्मियों ने उन्हें बताया कि यह मकान उनके साहब यानी संयुक्त पुलिस आयुक्त वाई. पूरण कुमार को उपायुक्त की ओर से अलॉट किया गया है। जिसका हुडा अधिकारी व कर्मचारियों ने विरोध किया। कुछ समय बाद अन्य हुडा कर्मचारी व पुलिस कर्मी मौके पर जमा हो गए।

इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में तनातनी हो गई। हुडा कर्मियों ने कहा कि मकान से पुलिसकर्मियों ने नेम प्लेट उतार दी और जबरन सामान मकान के अंदर रख रहे हैं, जबकि यह हुडा कर्मियों के स्टाफ के लिए है। दोनों पक्षों के बीच तनातनी में हुडा गेट पर पहले से लगे एक ताले के बाद दूसरा एक ताला और लगा दिया।
विज्ञापन

हुडा कर्मियों के विरोध को देखते हुए मौके पर तनाव की स्थिति पैदा हो गई

विवाद के दौरान गेट का ताला तोड़ते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
हुडा कर्मियों के विरोध को देखते हुए मौके पर तनाव की स्थिति पैदा हो गई। हुडा कर्मियों ने कहा कि वह किसी भी कीमत पर सामान मकान के अंदर नहीं रखने देंगे। जिस पर पुलिस ने हुडा कर्मियों को गेट पर से धकेलना शुरू कर दिया। दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की हो गई।

पुलिस ने हुडा कर्मियों को पीछे धकेलकर दीवार फांदकर सामान वाहन से मकान के अंदर रख दिया। मौके पर हुडा कर्मियों को विरोध जारी है। उन्होंने कहा कि वह किसी भी कीमत पर दूसरे किसी को यहां नहीं रहने देंगे। इसका विरोध जारी रहेगा।

एसडीई मलिक ने कहा कि पुलिसकर्मियों को एक दिन के लिए रुकने के लिए कहा गया था। 2 मई को संयुक्त पुलिस आयुक्त को उपायुक्त ने यह मकान अलॉट किया है, जबकि वह खुद हुडा अधिकारी होने के बावजूद तीन साल से मकान खाली होने का इंतजार कर रहे थे। इस बावत हुडा प्रशासक ने छह मई को उपायुक्त को पत्र भेजकर बताया है कि यह मकान उनके नाम पर पहले ही अलॉट कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें