फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल मैनेजमेंट करने के बाद करने लगा लूटपाट

Sun, 14 Aug 2016 11:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस ने एक ऐसे बदमाश को पकड़ा है जो होटल मैनेजमेंट का कोर्स करने के बाद ऑस्ट्रेलिया जाना चाहता था। पुलिस ने बदमाश को उसके सहयोगी के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बदमाशों की गिरफ्तारी से झपटमारी, वाहन चोरी और लूट के एक दर्जन मामले सुलझाने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए बदमाशों की पहचान रोशनपुरा निवासी अजय और धनीराम के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि धनीराम बचपन से ही मादक द्रव्य का सेवन करने लगा था। उसके बाद वह छोटी मोटी वारदात को अंजाम देने लगा। इसी बीच अजय उसके संपर्क में आया। अजय ने होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर कॅरियर बनाने के लिए ऑस्ट्रेलिया जाना चाहता था।
विज्ञापन


रुपयों की कमी होने की वजह से वह नहीं जा पा रहा था। ऐसे में धनीराम ने उसे आपराधिक वारदात करने से मिलने वाली रकम से ऑस्ट्रेलिया जाने की सलाह दी।

उसके बाद दोनों ताबड़तोड़ वारदात को अंजाम देने लगे। पुलिस ने इनके पास से वारदात में इस्तेमाल एक बाइक, तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन लोगों ने बाइक को लोनी गाजियाबाद से चुराया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें