दक्षिण-पूर्व जिले के जैतपुर इलाके में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। पिता ने अपने पसंद के युवक से प्यार करने पर 17 वर्षीय बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, बुधवार रात हत्या करने के बाद बृहस्पतिवार को अंतिम संस्कार भी कर दिया।
आरोपी ने किसी को कुछ बताने पर पत्नी व बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। जैतपुर थाना पुलिस ने हत्या और सबूत मिटाने का मामला दर्जकर बृहस्पतिवार को ही आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार राकेश जेजे कॉलोनी, फेज-तीन, मदनपुर खादर में परिवार के साथ रहता है।
उसकी तीन लड़की व तीन लड़के हैं। राकेश जैतपुर में एक प्राइवेट कंपनी में स्वीपर का काम करता है। उसकी बेटी का किसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसकी बेटी शादी करना चाहती थी, जबकि राकेश इसके लिए तैयार नहीं था।