बता दें कि चौकसी 11 हजार करोड़ से ज्यादा का घोटाला कर विदेश भाग चुके नीरव मोदी का मामा है। उसने एफआईआर रद करने के लिए याचिका दायर की थी।
याचिका पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने अप्रैल 2017 में कड़ी कार्रवाई न करने का निर्देश पुलिस को दिया था। दक्षिण पूर्व दिल्ली के थाना अमर पुलिस में वैभव खुरानिया व उसके मित्रों ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सात छात्रों ने गीतांजलि ज्वेलरी रिटेल की फ्रेंचाइजी लेने के लिए तीन करोड़ रुपये जमा किए थे।
इन छात्रों ने इस पैसे से राजौरी गार्डन इलाके में आरएम ग्रीन सोल्यूशन नाम से ज्वेलरी शोरूम खोला। इसके बाद छात्रों को पता चला कि गीतांजलि ने जो हीरे उन्हें दिए थे, उनकी गुणवत्ता खराब थी। इसके लिए डेढ़ करोड़ रुपये की गारंटी ली गई थी।