फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर सीएम को जान से मारने की धमकी, अभद्र भाषा भी लिखी

Wed, 21 Feb 2018 11:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

जंजैहली में एसडीएम कार्यालय को लेकर आंदोलन कर रही सिराज संघर्ष समिति के सचिव हेत राम ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को जान से मारने की धमकी दी है। हेत राम ने फेसबुक पर 16 फरवरी शाम 8:59 बजे पोस्ट डाली है।

विज्ञापन


इसमें अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है। इसके बाद रोड पंचायत के प्रधान टेक सिंह ने जंजैहली पुलिस थाना में शिकायत दी। पुलिस ने आईपीसी की धारा 506 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एसपी मंडी गुरुदेव चंद शर्मा ने बताया कि अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की है।

विज्ञापन

उधर, हेतराम ने इस पोस्ट के अगले दिन एक और पोस्ट डाली है, जिसमें फेसबुक अकाउंट से छेड़छाड़ करने का शक जताया है। उसने लिखा है कि जिसने भी यह हरकत की है, उसे जल्द ट्रेस कर लिया जाएगा।

वहीं पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। सिराज भाजपा मंडल अध्यक्ष शेर सिंह ठाकुर, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य गुलजारी लाल और महामंत्री भीष्म ठाकुर ने कहा है कि पुलिस तथ्यों की पड़ताल कर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे।

सिराज संघर्ष समिति के संयोजक जगदीश रेड्डी ने कहा है कि हेतराम ने इस मामले को किसी शरारती तत्व की साजिश बताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें