फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरे चोरनी तो निकली करोड़पति

Tue, 22 Jul 2014 01:02 AM IST
अमर उजाला, मोदीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला में छपी सीसीटीवी में आई फोटो के आधार पर पुलिस ने मोदीनगर सुदामापुरी निवासी करोड़पति चोरनी पिंकी पकड़ लिया है।
विज्ञापन


आरोपी ने शनिवार को वसुंधरा में एक ज्वैलर की दुकान से ग्राहक बनकर लाखों के जेवर उड़ा लिए थे। वह दो माह पूर्व ही चोरी के मामले में डासना जेल से छूटकर आई थी। उसकी मोदीनगर समेत कई स्थानों पर करोड़ों की संपत्ति है।

गौरतलब है कि शनिवार दोपहर को पिंकी ने वसुंधरा सेक्टर-15 स्थित अमित वर्मा की ज्वैलरी शॉप से लाखों रुपये की ज्वैलरी उड़ा ली थी। किंतु पिंकी को नहीं पता था कि दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं।
विज्ञापन


उसकी यह हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी, जिसे अमर उजाला ने छापा था। फोटो को देख सुदामापुरी के लोगों ने चोरनी पिंकी निवासी सुदामापुरी को पहचान लिया और पुलिस को इसकी सूचना दी।

इसके बाद रविवार रात नौ बजे पुलिस ने पिंकी के मकान पर छापा मारकर पिंकी को हिरासत में ले लिया। कोतवाली प्रभारी दीपक शर्मा ने बताया कि पिंकी के कब्जे से फिलहाल साढ़े बाहर हजार रुपये व कुछ जेवरात मिले हैं। यह रकम उसने वसुंधरा से उड़ाए गए कुछ जेवरों को मेरठ में बेचकर प्राप्त की थी।

दो माह पहले ही छूटी थी जमानत पर
पुलिस ने बताया कि पिंकी दो माह पूर्व ही गाजियाबाद में एक चोरी के मामले में डासना जेल से छूटकर कर आई थी। पिंकी के पड़ोसियों ने बताया कि दो साल पूर्व पिंकी एक फूल सज्जा का काम करने वाले व्यक्ति के पास मात्र बीस रुपये में काम करती थी, जो आज करोड़ पति बन बैठी है।
विज्ञापन


पड़ोसियों के मुताबिक मोदीनगर व कादराबाद में पांच-पांच सौ गज के तीन प्लाट हैं तथा एक गाजियाबाद खोड़ा कालोनी में पांच सौ गज का प्लाट है।

पति का कर्ज उतारने को करने लगी चोरियां
पिंकी की मोदीनगर गोविंदपुरी गोविंद बल्लभ पंत पार्क स्थित वर्मा ज्वैलर्स के नाम से दो दुकानें हैं। फिलहाल वह चौथे पति के साथ रह रही है। वहीं, पिंकी ने कहा कि पति का कर्ज उतारने के लिए उसने यह रास्ता चुना।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें