फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्वारका एक्सप्रेसवे पर मिली सिर कटे युवक की लाश, शव को जलाया

Sun, 21 Aug 2016 09:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन
शहर के थाना राजेंद्रा पार्क एरिया के अंतर्गत द्वारका एक्सप्रेस-वे के पास एक युवक का सिरकटा व अधजला शव मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा क्राइम ब्रांच व डॉग स्क्वायड की सहायता से मौके से साक्ष्य जुटाए गए।
विज्ञापन


पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए जांच में जुट गई है। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं, आशंका जताई जा रही है कि हत्यारों ने युवक की गला काटकर हत्या करने के बाद उसकी पहचान मिटाने के लिए शव को जलाने का प्रयास किया। शिनाख्त के लिए शव को शव गृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन


शनिवार सुबह द्वारका एक्सप्रेस-वे पर सड़क किनारे एक गड्ढे के पास युवक का सिरकटा हुआ शव पड़ा था। शव अधजला था। वहां से गुजर रहे लोगों की नजर शव पर पड़ी तो वहां पर लोगों की भीड़ जुट गई।

लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। जिसके बाद थाना राजेंद्रा पार्क पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार घटनास्थल पर खून बिखरा मिला है।

ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि हत्यारों ने मौके पर युवक की बेरहमी से हत्या कर दी और मृतक की पहचान छिपाने के लिए उसके शव को आग के हवाले कर दिया।

वहीं, यह भी आशंका जताई जा रही है कि हत्यारे शव की पहचान छिपाने के लिए उसका सिर भी अपने साथ लेकर चले गए या कहीं अन्य स्थान पर फेंक दिया। अब पुलिस गायब सिर की तलाश के प्रयास में जुट गई है।

मौके की स्थिति को गंभीरता से देखते हुए डॉग स्क्वायड टीम और क्राइम ब्रांच को भी बुलाया गया। लेकिन मौके से कुछ ज्यादा हासिल नहीं हो सका। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर शव को शिनाख्त के लिए रखवा दिया है।

पुलिस के अनुसार शव का काफी हिस्सा जल चुका है। राजेंद्र पार्क थाना प्रभारी अजयबीर भड़ाना ने बताया कि मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। युवक की उम्र 24-25 साल प्रतीत हो रही है। युवक के हाथ में राखी बंधी है और अगूंठे में अंगूठी भी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें