फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीमकोर्ट की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी का सिर फोड़ा, पांच गिरफ्तार

Fri, 08 Apr 2016 04:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Delhi Police
विज्ञापन
करावल नगर इलाके में मामूली कहासुनी के दौरान दो परिवारों में जमकर मारपीट हुई। झगड़े केदौरान एक पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी इंद्रपाल सिंह (54) का सिर फोड़ दिया।
विज्ञापन


जख्मी हालत में उसे जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसके सिर में 14 टांके लगे हैं। पुलिस ने छेड़छाड़, मारपीट, गैरइरादतन हत्या के प्रयास, तेजाब डालने के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर दूसरे पक्ष के पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं गिरफ्तार पक्ष ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया है।

पुलिस के मुताबिक, हवलदार इंद्रपाल परिवार के साथ रोशन विहार, गली नंबर-10 में रहता है। इंद्रपाल की तैनाती सुप्रीत कोर्ट की सुरक्षा में है। इंद्रपाल की 21 वर्षीय बेटी भारती बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

भूपेंद्र अपनी पत्नी के साथ मिलकर भारती को पीटने लगा

delhi police - फोटो : अमर उजाला
बुधवार शाम को वह अपने घर के बाहर खड़ी थी। आरोप है कि किसी बात पर भारती की पड़ोसी भूपेंद्र के परिवार से तू-तू, मैं-मैं हो गई। इस बीच भूपेंद्र अपनी पत्नी के साथ मिलकर भारती को पीटने लगा।

आरोप है कि भारती पर तेजाब डालने का प्रयास किया गया। बेटी की मदद के लिए इंद्रपाल व उसका परिवार आया तो दोनों ओर से मारपीट होने लगी। इस झगड़े में इंद्रपाल जख्मी हो गए।

इंद्रपाल की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर भूपेंद्र के परिवार के पांच लोगों को दबोच लिया। वहीं भूपेंद्र ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि इंद्रपाल के परिवार ने घर में घुसकर पूरे परिवार से मारपीट की। उनके परिवार के सदस्यों को भी चोट लगी है। लेकिन पुलिस ने उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें