सेक्टर-4/7 चौक के पास स्थित हरीश बेकरी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक ने कैशियर के पास पर्ची फेंककर उसे गोली मार दी। पर्ची में एक गैंगस्टर द्वारा 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है।
गोली चलने की आवाज सुनकर यहां हड़कंप मच गया। आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। इसकी सूचना जब पुलिस को लगी तो न्यू कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार सेक्टर-4/7 चौक के पास स्थित हरीश बेकरी में राज किशोर कैशियर के पद पर हैं। बुधवार दोपहर करीब 3 बजे वह बेकरी में सामान खरीदने आए लोगों से पेमेंट कलेक्शन कर रहे थे।
इस दौरान एक युवक आकर उनके काउंटर के पास खड़ा हो गया। उन्होंने उससे पूछताछ की, लेकिन वह कुछ नहीं। जैसे ही उनके काउंटर से ग्राहकों की भीड़ खत्म हुई वैसे ही युवक ने काउंटर पर एक पर्ची फेंक दी।