थाना सेक्टर-55 क्षेत्र में पत्नी के अवैध संबंधों से परेशान 54 वर्षीय पति ने फांसी लगाकर जान दे दी। बेटे ने सौतेली मां और उसके प्रेमी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना सेक्टर-55 की राजीव कॉलोनी में रहने वाले अजय ने मंगलवार को थाना सेक्टर-55 पुलिस को शिकायत दी।
जिसमें बताया कि उसके पिता निकरपाल ने 26 जून को फांसी लगा ली थी, इसी दौरान परिजनों को पता लग गया तो उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 4 जुलाई को उनकी मौत हो गई।