फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधेरा दूर करने के लिए जलाए गए दीये ने ही बुझाया घर का दीपक, खेलते-खेलते जलकर मरा तंजीम

Wed, 16 Nov 2016 11:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
1 of 5
fire in gurgaon - फोटो : अमर उजाला
मेवात जिला के गांव अकबरपुर में परिवार को मिट्टी के तेल का दीया जलाना भारी पड़ गया। जलता हुआ दीया कपड़ों पर गिरने से घर में आग लग गई। इस हादसे में पांच साल के बच्चे की जलकर मौत हो गई। वहीं उसकी मां के हाथ-पैर झुलस गए। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना से गांव में मातम का माहौल है।
विज्ञापन

2 of 5
fire in gurgaon - फोटो : अमर उजाला
पीड़ित जमशेद ने बताया सोमवार देर शाम घर में उसका 5 साल का बेटा तंजीम और तीन साल की छोटी बेटी घर में खेल रहे थे। बेड के पास बने रेक पर दीया जल रहा था।
विज्ञापन

3 of 5
fire in gurgaon - फोटो : अमर उजाला
अचानक दीया बेड पर गिर गया, जिससे कपड़ों में आग लग गई। अचानक हुए घटना में तंजीम फंस गया और उसकी बहन बाहर भाग गई। देखते ही देखते पूरे घर में आग फैल गई।

4 of 5
fire in gurgaon - फोटो : अमर उजाला
घर से निकले रहे धुएं को देखकर तंजीम की मां ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक घर में रखा सारा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। इस दौरान मां ने जली हुई रजाई को हटाया तो तंजीम बुरी तरह से झुलस चुका था। गंभीर हालत में उसे शहीद हसन खां मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसको मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
fire in gurgaon - फोटो : अमर उजाला
गांव अकबरपुर के सरपंच जान मोहम्मद ने बताया कि घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। यहां तक कि अनाज भी जल गया है। उन्होंने पीड़ित परिवार के लिए सरकार और प्रशासन से मदद की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें