फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महीने तक सीरियल किलर ने कंटेनर में रखा कैद, देता था सिर्फ एक बार खाना

Wed, 16 Nov 2016 10:35 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
काला ब्राउन - फोटो : daily mail
अमेरिका के साउथ कैरोलीना में 7 मर्डर के आरोप में घिरे एक शख्स ने फिर एक और खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। इस शख्स का नाम टॉड कोहलहैप्प है और इसे सीरियल किलर भी माना जाता है। टॉड ने युवती काला ब्राउन नाम को अपना टारगेट बनाया और करीब 2 महीने तक उसे बंदी बनाकर रखा। इतना ही नहीं वह ब्राउन को दिन में सिर्फ एक बार खाना दिया करता था।
विज्ञापन

दो महीने तक सीरियल किलर ने कंटेनर में रखा कैद, देता था सिर्फ एक बार खाना

2 of 7
muder - फोटो : daily mail
ब्राउन के मुताबिक टॉड ने उसे एक शीप कंटेनर में रखा था जिसमें हमेशा अंधेरा रहता था। ब्राउन ने बताया कि तॉड ने उसके गले में एक चेन डाली हुई थी और उसे एक कुत्ते की तरह बांध कर रखता था।
विज्ञापन

दो महीने तक सीरियल किलर ने कंटेनर में रखा कैद, देता था सिर्फ एक बार खाना

3 of 7
murder
वह दिन में सिर्फ एक बार उसे खाने के लिए कुछ दिया करता था। दो महीने तक चली इस वारदात के दौरान तॉड, ब्राउन को अपने घर पर खोदी हुई कब्र के पास ले जाया करता था और धमकी देता था कि अगर उसने भागने की कोशिश की तो वह उसे उसके अंदर गाड़ देगा।

दो महीने तक सीरियल किलर ने कंटेनर में रखा कैद, देता था सिर्फ एक बार खाना

4 of 7
murder
हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि पीड़िता का यौन शोषण किया है या नहीं, लेकिन इसकी भी जांच की जा रही है। तॉड की मां से जब पूछा गया की उसने ब्राउन के साथ ऐसी क्रूरता क्यों की, तो उन्होंने बताया कि ब्राउन ने उसके ब्वॉफ्रेंड की हत्या करते हुए उसे देख लिया था। मर्डर का खुलासा न हो जाए इसिलए उसने ब्राउन को बंदी बनाकर रखा। 
विज्ञापन

दो महीने तक सीरियल किलर ने कंटेनर में रखा कैद, देता था सिर्फ एक बार खाना

5 of 7
murder
तॉड ने ब्राउन को तीन कब्र दिखाई जिसमें एक उसके ब्वॉयफ्रेंड चार्ल्स कार्वर की थी और दो उस प्रेमी जोड़े की थी जिसे वह बेरहमी से मौत के घाट उतार चुका था। बता दें कि ब्राउन और उसका ब्वॉयफ्रेंड करीब दो महीने से गायब थे। 
 
विज्ञापन

दो महीने तक सीरियल किलर ने कंटेनर में रखा कैद, देता था सिर्फ एक बार खाना

6 of 7
murder
डेली मेल की खबर के अनुसार टॉड एक रियल एस्टेट एजेंट है और उसने 2003 में चार लोगों को गोली मार दी थी। पुलिस के मुताबिक टॉड अपनी बेइज्जती को बर्दाश्त नहीं कर पाया था और बदले की चाहत में स्कोट पोंदर, उसकी मां बेवर्ली, ब्रेन लुकास और क्रिस शेरबर्ट की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो महीने तक सीरियल किलर ने कंटेनर में रखा कैद, देता था सिर्फ एक बार खाना

7 of 7
murder
बताया जा रहा है कि तॉड के अंदर बेइज्जती की सनक बैठी हुई थी और वह इसी वजह से इस खूनी मंजर को अंजाम दिया करता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें