फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले गार्ड संग मिलकर पी शराब फिर उसकी हत्या कर फैक्ट्री से लूट लिए 12 लाख

Tue, 16 Jan 2018 10:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
guard murder - फोटो : लाल स‌िंह
विज्ञापन

नोएडा में हथियारबंद बदमाशों ने रविवार शाम नोएडा की एक लेडीज गारमेंट फैक्ट्री में गार्ड की गोली मार हत्या कर दो तिजोरी लूट ली। दोनों तिजोरियों में लगभग 12 लाख रुपये थे।

विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में पता चला है कि लुटेरे मृतक गार्ड के परिचित थे। वारदात से पहले उन्होंने गार्ड के साथ शराब पी। फिलहाल लुटेरों का सुराग नहीं लगा है। थाना फेज तीन पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस के अनुसार दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-दो निवासी राजीव शर्मा के नोएडा के सेक्टर-63 ए-150 स्थित कीमो क्लोदिंग प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री के कॉरपोरेट ऑफिस में वारदात हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

- फोटो : लाल स‌िंह
राजीव ने बताया कि उनकी फैक्ट्री में केवल महिलाओं के कपड़े बनते हैं। नेपाल निवासी आशुतोष (41) यहां दिन का गार्ड था। फिलहाल वह गाजियाबाद के राहुल विहार में रह रहा था। रात करीब आठ बजे खोड़ा निवासी दूसरा गार्ड सीबी सिंह (55) फैक्ट्री पहुंचा तो उसने आशुतोष का खून से लथपथ शव देखा।

सूचना पाकर एसपी सिटी अरूण कुमार सिंह व सीओ राजीव कुमार सिंह समेत थाना फेज तीन पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी सिटी ने बताया कि शाम करीब पौने पांच बजे आशुतोष समेत पांच लोग फैक्ट्री में दाखिल हुए हैं।

इसके बाद इन लोगों ने गार्ड रूम में बैठकर शराब पी। गार्ड रूम में तीन और फैक्ट्री के अंदर दो गिलास मिले हैं। गार्ड रूम में शराब की खाली बोतल और नमकीन के पैकेट भी मिले हैं। हत्या से पहले फैक्ट्री के अंदर गार्ड का हाथ-पैर और मुंह बांधा गया। इसके बाद उसे गोली मारी गई है।

फिलहाल प्रतीत हो रहा है कि गार्ड को तीन गोली मारी गई है। गार्ड का मोबाइल फोन गायब है। लुटेरों में से एक का सफेद जैकेट और मोबाइल फैक्ट्री से बरामद हुआ है। ऑफिस की दोनों तिजोरियों से लगभग 12 लाख रुपये गायब थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें