फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडाः रात के अंधेरे में एक व्यक्ति को जलाकर मारा, पुलिस ने साधी चुप्पी!

Thu, 01 Sep 2016 06:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
मृत्यु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दादरी के बादलपुर थाना क्षेत्र के गांव डेरी स्कनर में बुधवार रात एक बिटोरे में किसी व्यक्ति का शव जलाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने जले बिटोरे से हड्डियां बरामद की हैं।
विज्ञापन

  बादलपुर पुलिस के अनुसार, अमित भाटी के बिटोरे में बुधवार रात 12 बजे के बाद आग लग गई। लपटें निकलने पर ग्रामीण जाग गए। बिटोरे के पास खून पड़ा होने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
  पुलिस ने खून वाले स्थल और बिटोरे का मुआयना किया। इस दौरान बिटोरे में से कुछ हड्डियां बरामद हुईं। इसके बाद पुलिस गांव और आसपास किसी गायब व्यक्ति का पता लगाने में जुट गई, लेकिन ऐसे किसी व्यक्ति की जानकारी नहीं मिली जो गायब हो।
विज्ञापन

  बादलपुर कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार पांडे का कहना है कि बिटोरे से हड्डियां बरामद होने से मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें