फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जज के पति की करतूत का नौकर ने किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ बार एसोसिएशन के सचिव संजय पाठक के भाई विजय पाठक की हत्या ग्रेटर नोएडा में तैनात एडीजे के पति वीरपाल सिंह ने की थी। पुलिस ने विजय की लाश को ठिकाने लगाने वाले वीरपाल के नौकर टुन्ना को गिरफ्तार कर मंगलवार को हत्या का खुलासा किया है। पुलिस ने वीरपाल और दूसरे नौकर चंदन को भी अभियुक्त बनाया है।
विज्ञापन


एसओ रामघाट चंद्रकांत पांडेय ने मंगलवार देर शाम आठ बजकर तीन मिनट पर मोबाइल पर इसकी जानकारी दी। पांडेय ने बताया कि 25 दिसंबर को गांव बझेड़ा और परिहावली के बीच रजवाहे की पटरी पर एक अज्ञात शव मिला था। युवक की गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस ने अज्ञात में शव का अंतिम संस्कार कर दिया था।

अंतिम संस्कार के दो दिन बाद उसकी शिनाख्त अलीगढ़ निवासी विजय पाठक (50) के रूप में हुई थी। पुलिस ने परिहावली गांव के चौकीदार राजू की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। एसओ ने बताया कि पुलिस को शुरू से ही योगेंद्र बझेड़ा के बड़े भाई वीरपाल पर संदेह हो रहा था।
विज्ञापन

नशे में दोनों के बीच हुई कहासुनी

पुलिस ने वीरपाल के नौकर टुन्ना को पकड़कर पूछताछ की। बकौल एसओ रामघाट टुन्ना ने पूछताछ में बताया कि वीरपाल और विजय पाठक दोनों शराब के आदी थे। 24 दिसंबर को गांव में दोनों ने शराब पी। नशे में दोनों के बीच कहासुनी हुई।

वीरपाल ने गोली मारकर विजय पाठक की हत्या कर दी। टुन्ना ने वीरपाल के कहने पर विजय का शव दूसरे नौकर चंदन की मदद से रजवाहे की पटरी पर फेंक दिया।

चंद्रकांत पांडेय ने बताया कि वीरपाल को पकड़ने के लिए पुलिस ने जहांगीराबाद, नोएडा, बिजनौर समेत करीब एक दर्जन ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस आरोपी टुन्ना के साथी चंदन की भी तलाश कर रही है। एसओ ने बताया कि आरोपी की पत्नी ग्रेटर नोएडा में एडीजे हैं।
विज्ञापन

जज के पति समेत तीन को बनाया अभियुक्त

एसओ चंद्रकांत पांडेय ने बताया कि वीरपाल पेशे से अधिवक्ता है। वीरपाल और विजय पाठक दोनों शराब के आदी थे। तब से दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई। इसके बाद से विजय पाठक कई बार वीरपाल के गांव आया और अलीगढ़ गया।

रामघाट के एसओ चंद्रकांत पांडेय ने बताया कि पुलिस ने ग्रेटर नोएडा के न्यायिक अधिकारी के पति समेत तीन को बनाया अभियुक्त विजय पाठक की हत्या योगेंद्र बझेड़ा के बड़े भाई वीरपाल ने की थी।

उन्होंने कहा कि वीरपाल ग्रेटर नोएडा में तैनात एक न्यायिक अधिकारी का पति भी है। इसका खुलासा गिरफ्तार किए गए उसके नौकर टुन्ना ने किया है। पुलिस ने वीरपाल की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिश दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें