फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादा-दादी ने किया अपनी ही पोती से दुष्कर्म, मुंबई में पकड़े गए दोनों

Sat, 08 Jul 2017 12:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग (64) और उसकी पत्नी को मुंबई से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से ही आरोपी फरार थे। बच्ची बुजुर्ग की पोती है। 
विज्ञापन


बच्ची के परिजनों ने बुजुर्ग पर बच्ची के साथ दुष्कर्म  का आरोप लगाते हुए महिला थाने में शिकायत दी थी। बुधवार को गुरुग्राम  पुलिस ने आरोपी व उसकी पत्नी को मुंबई से गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार कोर्ट में पेश किया  जहां से उसे जेल भेज दिया है।  पुलिस ने दोनों को लेकर गुरुग्राम आ रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों को मुंबई से गिरफ्तार किया।

महिला इंस्पेक्टर कैलाश  ने बताया कि  महिला थाने में 28 जून को आरोपी व उसकी पत्नी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। घटना के बाद से दोनों फरार थे। सूचना पुलिस ने दोनों को मुंबई से गिरफ्तार किया गया है। 

दोनों को मुंबई से गुरुग्राम  लाया जा रहा है और  कोर्ट में पेश किया जाएगा।  दादा पर आरोप है कि पांच साल की पोती से दुष्कर्म  करता था।  पुलिस ने दादी को जुर्म छुपाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें