पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग (64) और उसकी पत्नी को मुंबई से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से ही आरोपी फरार थे। बच्ची बुजुर्ग की पोती है।
बच्ची के परिजनों ने बुजुर्ग पर बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए महिला थाने में शिकायत दी थी। बुधवार को गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी व उसकी पत्नी को मुंबई से गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया है। पुलिस ने दोनों को लेकर गुरुग्राम आ रही है।