फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी प्लेसमेंट एजेंसी चलाने वाला पकड़ा गया 

Sat, 04 Mar 2017 09:47 AM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
ऑनलाइन फ्रॉड - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
फर्जी ऑनलाइन प्लेसमेंट एजेंसी बना लोगों को घरेलू नौकर उपलब्ध कराने वाले आरोपी शशिभूषण निवासी नत्थुुपुरा भजनलाल वाली गली को क्राइम ब्रांच टीम ने गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच सेंट्रल के एसआई शमशेर सिंह ने बताया कि सेक्टर 16ए में रहने वाली शिक्षिका भावना मल्होत्रा ने ठगी का केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन


भावना ने घरेलू नौकरानी के लिए श्रीबालाजी प्लेसमेंट सर्विस नाम की एजेंसी से ऑनलाइन संपर्क किया था। कंपनी के अधिकारी से बात होने के बाद 20 फरवरी को एजेंसी की ओर से घरेलू नौकरानी के रूप में पिंकी और कागजी कार्रवाई करने के लिए उसके साथ राजू नाम का व्यक्ति आया था। सिक्योरिटी फीस के नाम पर राजू उनसे 28 हजार रुपये लेकर चला गया था कुछ देर बाद नौकरानी भी फरार हो गई।

क्राइम ब्रांच सेंट्रल टीम ने भावना मल्होत्रा से मिले एजेंसी के फोन नंबर के आधार पर जांच शुरू की। बृहस्पतिवार की शाम पुलिस आरोपी शशिभूषण तक पहुंच गई। पूछताछ में शशिभूषण ने बताया कि 2008-13 तक उसने एक प्लेसमेंट मैनेजमेंट एजेंसी में नौकरी की थी। 2026 मेें उसने मिशन वेलफेयर नाम से एक संस्था का रजिस्ट्रेशन कराया।
विज्ञापन


उसने श्रीबालाजी मैनेजमेंट सर्विसेज के नाम से अपनी वेबसाइट भी बना ली। वह संपर्क करने वाले ग्राहकों को घरेलू नौकरानी उपलब्ध कराने के नाम पर हजारों रुपये पेशगी ले लेता और उसके बाद फोन बंद कर देता था। इसमें उसका साथ राजू नाम का युवक देता है। बताया कि दोनों ने मिलकर दिल्ली एनसीआर में ठगी की चार वारदात अंजाम दीं। पुलिस दूसरे आरोपी को तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें