फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहोश कर 9 लाख कैश और 15 तोला सोना चोरी किया 

Sat, 04 Mar 2017 09:37 AM IST
अमर उजाला,बल्लभगढ़
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीही गांव में बृहस्पतिवार देर रात बदमाशों ने एक वकील की मां व दो बहनों को नशीली दवा सुंघाकर 9 लाख रुपए व 15 तोले आभूषण चोरी कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही सेक्टर-8 पुलिस चौकी से एक टीम व फिंगर एक्सपर्ट मौके पर पहुंचे और छानबीन की।  पुलिस को मौके पर बेहोश करने वाली दवा की बोतल बरामद हुई है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सीही गांव में रहने वाले महेंद्र(30 साल) पेशे से वकील हैं। इनकी शादी 17 जनवरी को हुई थी।  बृहस्पतिवार रात को वे पत्नी संग ऊपर कमरे में सो रहे थे। नीचे इनकी मां शीला शर्मा, बहन भाषा शर्मा और चचेरी बहन राशि एक कमरे में सो रहीं थीं। देर रात बदमाश इनके घर के गेट को फांदकर अंदर घुस गए। बदमाशों ने नीचे कमरे में सो रही शीला व दो बेटियों को बेहोश करने वाली दवा सुंघा दी।

इसके बाद बदमाश कमरे के अंदर अलमारी में रखे करीब 9 लाख रुपए और 15 तोले के आभूषण चोरी कर ले गए। सुबह सात बजे तक जब परिवार का एक भी सदस्य नहीं उठा तो पड़ोस में रहने वाले महेंद्र के चाचा सुखवीर अंदर आए। उन्होंने शीला सहित परिवार के अन्य सदस्यों को उठाया।
विज्ञापन


उस समय शीला व दोनों बेटियों के सिर में तेज दर्द हो रहा था और बेहोशी छा रही थी। अंदर कमरे में अलमारी से पैसे व सोने के आभूषण गायब थे। उधर घर के आंगन में बेहोश करने वाली दवा की बोतल देखी गई। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस की कई टीमों ने मौका मुआयना किया।
 
घटना की सूचना मिलने पर फिंगर एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंच गई थी। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश कर रही हैं।  
विज्ञापन

छत्रपाल, चौकी इंचार्ज, सेक्टर 8 पुलिस चौकी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें