फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व एसीपी के बेटे को घर में घुसकर बदमाशों ने मारी गोली

Mon, 26 Dec 2016 11:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गन शॉट
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के पूर्व एसीपी के घर में घुसकर बदमाशों ने उसके बेटे को गोली मारकर जख्मी कर दिया। उसे जख्मी हालत में अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन


पूर्व एसीपी ने बेटे की पत्नी के परिवार वालों पर गोली चलवाने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि तीन युवकों ने उसके बेटे को गोली मारी और उसकी पत्नी का नाम लेकर धमकी देकर फरार हो गए। बेगमपुर थाना पुलिस अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, दिल्ली पुलिस से रिटायर एसीपी देवीचंद भारद्वाज (77) सपरिवार रामा विहार में रहते हैं। उनका बेटा बृजेश साथ ही रहता है। गत 22 दिसंबर की रात पुलिस को बृजेश को गोली मारे जाने की जानकारी मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तब तक परिवार वाले बृजेश को घायल अवस्था में अंबेडकर अस्पताल लेकर चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे की शादी 2012 में शिल्पा से हुई थी

shoot
देवीचंद ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे की शादी 2012 में शिल्पा से हुई थी। कुछ दिन बाद शादी सफल नहीं हो पाने पर दोनों अलग रहने लगे। 22 की रात कमरे में पिता-पुत्र पूजा कर रहे थे।

पूजा खत्म करने के बाद देवीचंद अपने कमरे में चले गए। इसी दौरान उन्होंने दो गोली चलने की आवाज सुनी। वह भागकर बृजेश के कमरे में पहुंचे, जहां उसने बृजेश को जख्मी हालत में देखा। कमरे में तीन युवक मौजूद थे।

बदमाश शिल्पा को 25 लाख रुपये देने के लिए कह रहे थे और ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। देवीचंद के बयान पर पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें