फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने ने ही फेंका था युवती पर तेजाब, ऐसे रची थी घिनौनी साजिश

Mon, 26 Dec 2016 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी
विज्ञापन
हरियाणा के भिवानी में लड़की पर फेंका गया एसिड
विज्ञापन
युवती पर एसिड फेंकने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। युवती पर एसिड फेंकने वाला कोई और नहीं बल्कि ममेरा भाई था। जिसने पारिवारिक रंजिश के चलते यह घिनौनी हरकत की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


उसको सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। 23 दिसंबर की अल सुबह करीब साढ़े चार बजे सदर थाना क्षेत्र के शहर के साथ लगते गांव में घर में सोई 19 वर्षीय युवती के चेहरे पर एसिड डाल दिया था। गंभीर हालत में युवती को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

युवती ने बताया कि अंधेरा होने के कारण वह नहीं देख पाई कि कौन था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने दो दिन के अंदर मामले का पटाक्षेप कर दिया। पुलिस ने मामले में युवती के ही मामा के लड़के चांग वासी 28 वर्षीय विष्णु को काबू किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हर चीज की थी जानकारी

पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
विष्णु ने ही पारिवारिक रंजिश व युवती के किसी से प्रेम संबंध होने की आशंका के चलते यह कदम उठाया। जांच में सामने आया कि पहले दोनों परिवारों में संबंध ठीक थे मगर धीरे-धीरे विवाद बढ़ा और अब आना-जाना भी लगभग बंद हो गया था। इसी रंजिश में विष्णु ने यह कदम उठाया। 

मामले में डीएसपी विजय देशवाल, एसएचओ नरेंद्रपाल ने बताया कि युवती के ममेरे भाई विष्णु ने ही एसिड डाला। आरोपी को चांग गांव से गिरफ्तार कर लिया है।

हर चीज की थी जानकारी
चूंकि पहले विष्णु का अपनी बुआ के घर आना-जाना था तो उसे हर चीज की जानकारी थी कि कौन कहां सोता है और किस टाइम उठता है। पकड़ा न जाए इसलिए उसने ऐसा समय चुना जब उसका फूफा घर न हो। घटना वाले दिन भी वह गली में छुपकर सुबह फूफा के टहलने जाने का इंतजार करता रहा। फूफा के जाते ही बाहर का बल्ब उतारा और अंदर का स्विच ऑफ कर युवती पर तेजाब डाल दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें