फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट्री के गेट पर लघुशंका कर रहे बुजुर्ग को डांटने पर हुआ विवाद, दबंगों ने फैक्ट्री में की तोड़फोड़

Sun, 16 Oct 2016 04:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फरीदाबाद में गेट पर लघुशंका कर रहे एक बुजुर्ग को डांटे जाने पर उसके परिजनों ने फैक्ट्री में घुसकर तोड़फोड़ कर डाली। बीच बचाव करने आए फैक्ट्री कर्मियों को भी दबंगों ने पीट दिया। फैक्ट्री मालिक ने छह लोगों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-17 में रहने वाले कुलभूषण की इंद्रा कांप्लेक्स में ऑस्कर पैकेजिंग नाम की फैक्ट्री है। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे वह खाना खाने के लिए फैक्ट्री से घर जाने के लिए निकले। गेट पर उन्हें एक बुजुर्ग लघुशंका करते हुए दिखा।
  उन्होंने फैक्ट्री का गेट गंदा करने की बात कहते हुए बुजुर्ग को डांट दिया। इस पर बुजुर्ग के साथ मौजूद युवक उनसे उलझ पड़ा, लेकिन फैक्ट्री के कर्मचारियों ने उसे धमका दिया।
विज्ञापन

युवक बुजुर्ग को लेकर चला गया और कुलभूषण भी कार से घर को रवाना हो गए। आरोप है कि दोपहर करीब डेढ़ बजे वही युवक दो गाड़ियों में छह लड़कों के साथ आया। सबके हाथ में रॉड और डंडे थे। अंदर घुसकर इन लोगों ने मशीनें क्षतिग्रस्त कर डालीं और ऑफिस में भी जमकर तोड़फोड़ की।
  तोड़फोड़ रुकवाने के लिए कुछ कर्मचारी आगे बढ़े, तो दबंगों ने उन्हें भी पीट दिया। इस दौरान किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दे दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही दबंग तोड़फोड़ कर फरार हो चुके थे। एसएचओ सेंट्रल थाना इंस्पेक्टर हंसराज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें