सोहना सीआईए पुलिस ने जेल में बंद एक गैंगस्टर के इशारे पर मेवात के बदमाश की हत्या की फिराक में घूम रहे चार बदमाशों को अवैध हथियार के जखीरों के साथ दबोचा है। पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर छानबीन करने में जुटी है।
सीआईए सोहना को बुधवार की रात में एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने दिल्ली के बादमाश संदीप, सोनीपत व पानीपत के रहने वाले तीन बदमाशों को अवैध हथियार के जखीरे के साथ दबोचा है।
पुलिस ने इनके कब्जे से चार पिस्टल व भारी मात्रा में एक कारतूस बरामद किया है। पूछताछ के दौरान पता चला है कि जेल में बंद एक गैंगस्टर के इशारे पर वह मेवात के अपराधी इलियास की हत्या करना चाहते थे।
इलियास एक गैंगेस्टर की पत्नी का करीबी बताया गया था। हाल ही में जेल में बंद गैंगस्टर ने उसकी करतूत का खुलासा होने के बाद उसकी हत्या करवा दी थी। हत्या के बाद अपराध शाखा की पुलिस ने इलियास को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
जिसके बाद उसने पूरे मामले का खुलासा किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले की छानबीन चल रही है। पूछताछ के दौरान उसे बड़ा खुलासा होने की उम्मीद है।