फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड की जरूरत पूरी करने और मौज मस्ती के लिए बने लुटेरे

Wed, 22 Jun 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-24 पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जिसके सदस्य अपनी-अपनी गर्लफ्रेंड की जरूरतों कोपूरा करने के लिए लूटपाट करते हैं। आरोपियों को पकड़ने के लिए सेक्टर-24 पुलिस की टीम लगाई गई थी।
विज्ञापन


टीम ने चेन लूटकर बाइक से भागते समय तीन में से एक बदमाश को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के आधार पर आरोपियों से मोबाइल खरीदने वाले एक शख्स को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों की पहचान विजयनगर निवासी चांद और गढ़ी चौखंडी निवासी मोहम्मद वकील के

रूप में हुई है। वकील लूट का माल बदमाशों से खरीदता है जबकि चांद दो अन्य साथियों सलमान और कादिर के साथ मिलकर चोरी की बाइक पर सवार होकर लूटपाट कर रहा था।
विज्ञापन


तीनों आरोपी सेक्टर-24 थाना अंतर्गत आने वाले सेक्टर-11, 12 और 22 में ही महिलाओं को निशाना बनाते थे। 1 से 15 जून के बीच में आरोपियों ने आधा दर्जन लूट की वारदात कर डालीं। पुलिस टीम ने पल्सर बाइक पर लूट करके भागते समय इन्हें घेर लिया।

कार से टक्कर होने के चलते तीनों बाइक छोड़कर भागे, लेकिन टीम ने चांद को दबोच लिया। सलमान और कादिर भागने में कामयाब हो गए। मौके से मिली पल्सर बाइक भी फेस-3 इलाके से इन्होंने 2 जून को चोरी की थी। चांद से पूछताछ के आधार पर वकील को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में चांद ने बताया कि उन तीनों की गर्लफ्रेंड हैं।

इनके साथ मौज मस्ती व उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए वह लूटपाट कर रहे थे। लूट की वारदात करने के बाद वह दो-तीन दिन बाद गर्लफ्रेंड के साथ फिर नोएडा आते और यहां के मॉल्स में लूट के पैसे से मूवी देखते, रेस्टोरेंट में खाना खाते और महंगे कपड़े खरीदते थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें