फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले की लेट नाइट पार्टी फिर प्रेमिका को मारे कई थप्पड़

Sat, 24 Dec 2016 12:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
party
विज्ञापन
भला ये भी कोई बात हुई। युवक ने काफी दिन बाद मुलाकात करने पर पहले तो प्रेमिका के साथ लेट नाइट पार्टी की। फिर किसी बात पर कहासुनी हुई तो उसने प्रेमिका को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। इस पर युवती भड़क गई और उसने सड़क पर ही हंगामा कर दिया। 
विज्ञापन


युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांति भंग करने की कार्रवाई की है। आरोपी को कड़ाके की सर्दी में अब हवालात में रात काटनी पड़ी। 

पुलिस के मुताबिक, युवक और युवती पूर्व में साथ में पढ़ते थे। तभी से दोनों में दोस्ती थी। बृहस्पतिवार को युवक और युवती की कई दिनों मिले। दोनों ने देर शाम को पार्टी का प्लान बनाया।
विज्ञापन

युवक ने कई थप्पड़ युवती को जड़ दिए

लड़के ने गर्लफ्रेंड को मारा थप्पड़ - फोटो : डेमो प‌िक
बताया गया है कि दोनों ने एक रेस्टोरेंट में देर तक पार्टी की और फिर साथ-साथ प्राधिकरण गोल चक्कर के पास से गुजर रहे थे।

यहां किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। युवक ने कई थप्पड़ युवती को जड़ दिए। इस पर युवती भड़क गई और सड़क पर ही हंगामा करने लगी। शोर शराबा सुनकर मौके पर लोग जमा हो गए। युवती ने पुलिस को फोन कर दिया।

कासना कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार त्यागी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। युवक को पकड़कर लाने के बाद युवती भी कोतवाली आ गई। आरोपी युवक पर शांति भंग करने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें