फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोठे में बेचना चाहता था प्रेमी, होटल में लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के हौजकाजी इलाके में स्थित तमन्ना रेस्टोरेंट में एक युवती की खुदकुशी करने के मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। युवती एक युवक के साथ कूच बिहार से भागकर दिल्ली आई थी और गत 27 अगस्त को युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी थी।
विज्ञापन


घटना के बाद से युवक फरार है। जांच में पता चला कि युवक उसे जीबी रोड पर बेचने के फिराक में था। इस बात की भनक लगने के बाद युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी।

पुलिस ने बताया कि पकड़ी गई महिला की पहचान रंजू के रूप में हुई है। महिला से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि युवक युवती को जीबी रोड स्थित कोठे पर बेचने के फिराक में था और इसके लिए उसने रंजू से संपर्क किया था।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पुलिस को गत 27 अगस्त की रात हौजकाजी स्थित तमन्ना रेस्टोरेंट में एक युवती के फांसी लगाने की जानकारी मिली। युवती की पहचान कूच बिहार निवासी रिंकू शाह के रूप में हुई। जांच में पता चला कि रिंकू को एक युवक भगाकर लाया था और दो दिन जलपाई गुड़ी में रहने के बाद 25 अगस्त को दिल्ली पहुंचा था।

उसके बाद से दोनों पति-पत्नी के तौर पर तमन्ना रेस्टोरेंट में रह रहे थे। पुलिस ने घटना के बाद से फरार युवक की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि युवक युवती को कोठे पर बेचने आया था और इसके लिए उसने रंजू से संपर्क किया था। पुलिस ने रंजू को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

केस 2: पति के दोस्तों ने किया गैंगरेप

दिल्ली में पूर्वी जिले के कृष्णा नगर थाना क्षेत्र में मुकदमा दर्ज होने के करीब तीन महीने बाद भी दुष्कर्म का एक आरोपी फरार है। पुलिस अब तक उसे पकड़ नहीं सकी है। पीड़ित महिला आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अपने पति के साथ थाने के चक्कर काट रही है।

पीड़ित के अधिवक्ता प्रशांत शर्मा ने केस का स्टेटस जानने के लिए कड़कड़डूमा कोर्ट में आवेदन दायर किया था। अदालत के आदेश पर पुलिस ने महानगर दंडाधिकारी सुरभि शर्मा वत्स के समक्ष स्टेटस रिपोर्ट पेश कर कहा कि पीड़ित महिला ने मामले में दूसरे आरोपी का फोटो उपलब्ध कराया है। मामले की जांच चल रही है और जल्दी ही केस को सुलझा लिया जाएगा।

गौरतलब है कि महिला के पति का अपनी मां से झगड़ा हो गया था। पति जब हिरासत में था, इस बीच उसके दोस्त कमल गुप्ता ने अपने साथी अनुज के साथ मिलकर 19 अप्रैल में महिला से दुष्कर्म किया। हिरासत से छूटने के बाद पति ने 14 जून को दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया।

पुलिस ने कमल गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया लेकिन अभी तक अनुज तक नहीं पहुंच पाई है। पुलिस ने अपनी स्टेटस रिपोर्ट में कहा कि 9 जुलाई को महिला ने पुलिस को जगतपुरी के लायलपुर इलाके में रहने वाले आरोपी अनुज का फोटो दिया था।

वह दोबारा 21 जुलाई को अपने पति के साथ थाने आई और हलफनामा देकर कहा कि अनुज वह शख्स नहीं है, जिसने उससे दुष्कर्म किया था। इसके बाद 23 जुलाई को महिला ने दोबारा शिकायत देकर कहा कि अनुज ही वही शख्स है, जिसने दुष्कर्म किया। उसने अनुज के परिजनों के दबाव में आकर उसके पक्ष में हलफनामा दिया था। मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें