फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव मैरिज करने पर लड़की को चुकानी पड़ी ये कीमत

Sat, 04 Nov 2017 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
फायरिंग
विज्ञापन
कस्बे के बालाजी नगर में बृहस्पतिवार आधी रात को महिला को अज्ञात लोगों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला व उसका पति घर में ही सोए थे। महिला को घायल अवस्था में पुलिस ने फर्रुखनगर के निजी अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल कराया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए गुरुग्राम के लिए रेफर कर दिया गया। महिला का मेडीसिटी अस्पताल में इलाज चल रहा है, उसकी हालत नाजुक  बनी हुई है।
विज्ञापन


पुलिस को कुलदीप निवासी गांव टीकली थाना बादशाहपुर ने बताया कि वह पिछले ढाई माह से खेड़ा झांझरौला निवासी रामनिवास के बालाजी नगर फर्रुखनगर में किराये के मकान में रह रहा है। वह फर्रुखनगर से गुरुग्राम के लिए ऑटो चलाता है। गत 18 अगस्त 2017 को उसने पूजा निवासी गांव टीकली से लव मैरिज की थी। वह अपनी पत्नी पूजा के साथ बालाजी नगर फर्रुखनगर में किराये पर रह रहा है।

बीती रात वह और उसकी पत्नी पूजा कमरे में सो रहे थे कि आधी रात करीब 12 बजे धमाके की आवाज सुनाई दी। दोनों एक साथ खड़े हो गए। उसने पत्नी पूजा से पूछा कि क्या हुआ है, तो उसने देखा कि पूजा के सिर के नीचे व गर्दन से खून निकल रहा है। वह अपनी पत्नी को गोद ही उठाकर अपने जीजा के पास पहुंचा। जो बगल वाले कमरे में ही सो रहा था।
विज्ञापन


घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल अवस्था में पड़ी पूजा को निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे गुरुग्राम के लिए रेफर कर दिया। पूजा का मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा है। अभी हालत गंभीर है। पूजा के पति कुलदीप का आरोप है कि शादी के बाद से ही पूजा का चाचा कर्ण सिंह, राजेश पंडित व अमित जान से मारने की धमकी देे रहे थे। पुलिस ने मामले कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें