महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े पर धांगड़ समुदाय के एक सदस्य को काला पाउडर फेंकने की कोशिश में पुलिस ने सतारा में गिरफ्तार किया है। तावड़े एक कार्यक्रम के सिलसिले में सतारा में थे।
उसी दौरान मारुति जांकर नामक व्यक्ति काला पाउडर लेकर तावड़े के पास पहुंचा और उन पर यह फेंकने का प्रयास किया।
Man tried to throw black powder on Maharashtra Education Minister Vinod Tawde in Satara, detained by security officials pic.twitter.com/6JXCMmlfCm
— ANI (@ANI) September 23, 2017
सतारा में जब इस शख्स ने मंत्री पर पाउडर फेंकने की कोशिश को तो मौके पर मौजूद सुरक्षा अधिकारियों ने उसे धर दबोचा। बता दें कि काले पाउडर को स्थानीय बोलचाल में 'बुक्का' कहा जाता है।
इसका उपयोग अकसर मांगलिक अवसरों पर किया जाता रहा है। गौरतलब है कि धांगड़ समुदाय लंबे समय से सरकारी नौकरियों में शिक्षण संस्थानों में आरक्षण की मांग उठा रहा है।