फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिक से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म

Sat, 23 Sep 2017 10:33 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/ नोएडा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
सेक्टर-8  में 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बृहस्पतिवार रात को हुई वारदात के बाद आरोपी बिलला फरार है। मूल रूप से मधेपुरा बिहार का रहने वाले एक परिवार सेक्टर-8 की झुग्गियों में रहता है। बच्ची का पिता गुरुग्राम की निर्माणाधीन साइट पर काम करता है और वहीं रहता है।
विज्ञापन


मां एक निजी कंपनी में काम करती है। मां बृहस्पतिवार रात किसी काम से पड़ोस में गई थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला बिलाल उनके घर में घुसा और मारपीट कर बच्ची से दुष्कर्म किया। मां के वापस पहुंचने पर बच्ची ने आपबीती बताई। इसके बाद मां ने थाना सेक्टर-20 में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करा लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें