फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुआ के लड़के के साथ भागी बहन, भाई पहुंचा थाने

विज्ञापन
विज्ञापन
ओल्ड गुड़गांव के सुभाष नगर में एक युवक पर उसके मामा की लड़की को भगाने का आरोप लगा है।
विज्ञापन


लड़की के भाई की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण का आरोप दर्ज करते हुए तलाश शुरु कर दी है।

पुलिस के अनुसार न्यू रेलवे रोड स्थित सुभाष नगर में रहने वाले एक युवक ने सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 28 वर्षीय बहन को उसकी सगी बुआ का लड़का लेकर फरार हो गया।
Trending Videos
विज्ञापन

घरवाले रह गए सन्न

बीती शाम इसकी सूचना मिलने के बाद परिजनों ने दोनों को काफी जगह पर तलाश की। लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया।

परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी सूरतनगर निवासी देवेंद्र के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।

मामले की जांच कर रहे एसआई संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस उनके मोबाइल नंबर के आधार पर तलाश कर रही है। उनकी बरामदगी को लेकर कई सुराग मिले हैं जिस आधार पर आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें