फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में महिला सिपाहियों से सहकर्मी ने की अश्लील हरकत और छेड़छाड़, निलंबित

Tue, 25 Jul 2017 08:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ट्रेनिंग कॉलेज में छेड़छाड़ का आरोपी सिपाही निलंबित 
महिला सिपाहियों ने पुरुष सहकर्मी पर लगाए थे गंभीर आरोप 
विभागीय जांच के आदेश, झड़ौदा कलां कॉलेज की घटना
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झड़ौदा कलां स्थित पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में महिला सिपाहियों ने अपने पुरुष सहकर्मी पर शराब के नशे में छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। अधिकारियों ने तत्काल प्रभाव से आरोपी सिपाही को निलंबित कर उसके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन


शुरुआती जांच में आरोपी सिपाही के छत पर कपड़े उतारकर नहाने की बात सामने आई है। पुलिस अधिकारी घटना की पुष्टि करते हुए मामले की जांच किए जाने की बात कह रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना शनिवार शाम की है।

महिला सिपाहियों ने आरोप लगाया कि आरोपी मेस में शराब के नशे में था। उसने दो महिला ट्रेनी सिपाही को छुआ। महिला ट्रेनी सिपाहियों ने वरिष्ठ अधिकारियों से इसकी शिकायत करने की बात कहकर उसे क्षमा मांगने के लिए कहा।
विज्ञापन


आरोप है कि आरोपी बिना क्षमा मांगे छत पर चला गया और कपड़े उतारकर अश्लील हरकत करने लगा। शिकायत मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें