फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरने पर उठाया ऐसा कदम...

Mon, 09 Oct 2017 09:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
श्वेता - फोटो : लाल सिंह
विज्ञापन
अफसर बिटिया बनने की पिता की उम्मीद पूरी न कर पाने पर युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसने सुसाइड नोट में पिता और भाई से उनकी उम्मीदें पूरी न कर पाने पर माफी मांगी है। युवती नोएडा में अकेली रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी।  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजन को सूचना दे दी है।
विज्ञापन


थाना सेक्टर-24 प्रभारी निरीक्षक उम्मेद कुमार ने बताया कि मूलरूप से देहरादून के हेमवंती नंदन बहुगुणा कॉलोनी निवासी रघुवीर सिंह की बेटी श्वेता (35) नोएडा के सेक्टर-12 एच-82 में अकेली किराए पर रहती थी। उसके परिजन अक्सर मिलने आते रहते थे। श्वेता नोएडा में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। साथ ही कमरे में ही बच्चों को कोचिंग पढ़ाती थी।

आशंका है कि उसने शनिवार देर रात चुन्नी से पंखे के जरिये फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पड़ोसियों ने सुबह खिड़की से उसका लटका हुआ शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके से पुलिस को श्वेता का एक सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि वह पिता की उम्मीद पर खरी नहीं उतर पाई। पिता से अफसर बनने का वादा भी पूरा नहीं कर पाई। अब वह पापा से नजरें नहीं मिला पा रही है। इसलिए खुद अपने ऊपर जिम्मेदारी लेते हुए जान दे रही है। उसने इसके लिए अपने पिता व भाई से माफी भी मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें