फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकर्स ने छीन लिया था मोबाइल, तीन किमी तक पीछा कर लड़की ने लुटेरों को पकड़ा

Thu, 29 Jun 2017 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
mobile loot in noida
विज्ञापन
बाइकर्स का शिकार हुई एक युवती ने तीन किमी तक बदमाशों का पीछा कर अन्य लोगों की मदद से उन्हें दबोच लिया। युवती ने घायल होने केबाद भी हिम्मत नहीं हारी और बदमाशों का पीछा करती रही। थाना सेक्टर-58 पुलिस बाइकर्स को हिरासत में लेकर जांच कर रही है।
विज्ञापन


लूट की ये वारदात नंदनगरी दिल्ली निवासी कोमल गोयल केसाथ मंगलवार सुबह 11 बजे हुई। कोमल वैशाली गाजियाबाद स्थित शिप्रा मॉल में काम करती है। मंगलवार  सुबह वह किसी काम से सेक्टर-63 आ रही थी। फोर्टिस अस्पताल केसामने ऑटो से उतरते वक्त पल्सर बाइक सवार दो बदमाशों ने कोमल का मोबाइल फोन लूट लिया। 

इससे पहले कि बदमाश भाग पाते, कोमल ने पीछे बैठे बदमाश का कॉलर पकड़ उसे नीचे गिरा दिया। उसके गिरते ही बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। बाइक केसाथ दोनों बदमाश और कोमल भी सड़क पर गिर गई। गिरने से कोमल को चोट भी लगी गई। बावजूद उसने हिम्मत नहीं हारी। कोमल ने मदद के लिए शोर मचाया तो बदमाश बाइक उठाकर भागने लगे।
विज्ञापन


इसके बाद कोमल ने एक राहगीर की मदद लेकर कार से बदमाशों का पीछा शुरू कर दिया। इस बीच किसी ने थाना सेक्टर-58 पुलिस को भी सूचना दे दी। कोमल कार सवार की मदद से बदमाशों का पीछा करते हुए तीन किलोमीटर दूर स्थित डी पार्क तक पहुंच गयी। यहां कार सवार ने ओवरटेक कर दोनों बदमाशों को रोक लिया। उनके रुकते ही कोमल कार से नीचे उतरी और बदमाशों को पकड़ लिया। तब तक थाना सेक्टर-58 पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस दोनों बदमाशों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन

कोमल ने छीन लिया मोबाइल

arresting
कोमल केअनुसार बदमाश जिस वक्त बाइक से गिरे वह भी सड़क पर गिर गई थी। फिर भी उसके मन में बस एक ही बात थी कि किसी भी तरह अपना मोबाइल वापस पाना है। लिहाजा कोमल ने बदमाशों के उठकर भागने से पहले उनके हाथ से अपना मोबाइल फोन वापस छीन लिया। इसके बाद बदमाशों को सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए उसने उनका पीछा कर उन्हें भी पकड़ लिया।

बदमाशों से पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि उन्होंने सोमवार रात सेक्टर-63 से एलईडी चोरी की थी। इसलिए फेज तीन पुलिस भी उनसे पूछताछ कर रही है। बदमाश जिस पल्सर बाइक से वारदात कर रहे थे उसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार इनमें से एक बदमाश दस दिन पहले ही लुक्सर जेल से छूटा है। वह चोरी के आरोप में थाना सेक्टर-58 से ही जेल गया था। 

एसपी सिटी अरूण कुमार सिंह ने बताया कि कोमल की शिकायत पर थाना सेक्टर-58 पुलिस एफआईआर दर्ज कर बदमाशों से पूछताछ कर रही है। उनके नाम-पते का सत्यापन किया जा रहा है। साथ ही पूर्व में उनके द्वारा की गई वारदात की भी जानकारी जुटाई जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें