फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर पेशाब करने से मना करने पर किशोरी पर हमला

Fri, 20 Jan 2017 04:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली

सार

मोर्या एंक्ेलव में घर के बाहर पेशाब करने से रोकना एक किशोरी को काफी महंगा पड़ गया। पेशाब कर रहे युवक ने पीड़िता से गाली-गलौच करने के बाद उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोर्या एंक्ेलव में घर के बाहर पेशाब करने से रोकना एक किशोरी को काफी महंगा पड़ गया। पेशाब कर रहे युवक ने पीड़िता से गाली-गलौच करने के बाद उस पर हमला कर दिया। लात-घूंसे मारकर पीड़िता को बुरी तरह जख्मी कर दिया गया।
विज्ञापन


पीड़िता की मां जब उसे बचाने आई तो आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। छानबीन के बाद मोर्या एंक्लेव थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक अल्का (16)(बदला हुआ नाम) परिवार के साथ पीतमपुरा इलाके में रहती है। वह पास के सरकारी स्कूल में नौवीं कक्षा की छात्रा है। मंगलवार शाम को वह घर की सफाई कर रही थी। इसी दौरान उसने देखा कि पड़ोस में रहने वाला रोहित उर्फ गांधी नामक युवक उनके घर के सामने पेशाब कर रहा था।
विज्ञापन


अल्का ने रोहित से ऐसा करने से मना किया तो वह भड़क गया। उसने कहा कि उसकी हिम्मत किसे हुई उसे टोकने की। वह इलाके का दादा है। गाली-गलोच करने के बाद आरोपी अल्का पर हमला कर दिया। उसकी बुरा तरह पिटाई लगाई गई।

इसी दौरान अल्का की मां भी वहां पहुंच गई। आरोपी ने उसकी भी पिटाई कर दी। बाद में वह फरार हो गया। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें