फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाभा जेल ब्रेक कांडः नीटा दियोल व सुनील कालड़ा को भेजा रिमांड पर

Fri, 20 Jan 2017 03:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
नाभा जेल ब्रेक - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
बीते वर्ष मैक्सिमम सिक्योरिटी जेल नाभा में 6 अपराधियों में से भागे एक कुलप्रीत सिंह उर्फ नीटा दियोल को नाभा की कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उनको 24 जनवरी तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन


इस मौके पर उसके साथी सुनील कालड़ा को किरण ज्योति की अदालत में पेश किया गया। उसे 23 जनवरी तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। नीटा दियोल को जहां नाभा थाना कोतवाली के मुकदमा नंबर 142 तिथि 27 नवंबर 2016 पेश किया गया वहीं सुनील कालड़ा को भादसों में मुकदमा नंबर 126 तिथि 5 दिसंबर 2009 के तहत पेश किया गया। 

सुनील कालड़ा भादसों में शिवानी हत्या कांड का दोषी पाया गया था जिसे मौत तक उम्र कैदी की सजा हुई थी। वह कुछ वर्ष पहले पैरोल पर गया था उसके बाद वह फरार हो गया था।
विज्ञापन


दोनों ही आरोपियों को मंगलवार को इंदौर पुलिस ने गिरफ्तार किया और उनको पटियाला पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर पटियाला पुलिस नाभा अदालत में लेकर आई थी।

सूत्रों के अनुसार दोनों आरोपियों की दोस्ती नाभा की मैक्सिमम सिक्योरिटी जेल में हुई थी और दोनों को इंदौर पुलिस ने गिरफतार कर पंजाब पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें