फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घी-तेल व्यापारी के मुनीम की हत्या कर 18 लाख लूटे

Tue, 01 Jul 2014 01:07 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
घी-तेल व्यापारी संजय गोयल के मुनीम संदीप गोयल (44) की सोमवार सुबह 10 बजे हत्या कर बदमाश 18 लाख रुपये लूटकर ले गए। संदीप बाइक पर बैंक में कैश जमा करने जा रहे थे। तीन गोलियां लगने के बावजूद आखिरी दम तक संदीप लुटेरों से जूझते रहे।
विज्ञापन


बदमाश एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। उधर, हत्या से गुस्साए व्यापारियों ने कोतवाली में जमकर हंगामा किया। एसएसपी ने बदमाशों की तलाश के लिए छह टीमें लगाई हैं। घटनास्थल से .32 बोर का एक खोखा मिला है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कीर्तनवाली गली से संदीप बाइक लेकर निकले थे। दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने संदीप को ओवरटेक कर रोकने की कोशिश की। संदीप नहीं रुके तो उन्होंने पैर में गोली मारी, जो छूती हुई निकल गई।
विज्ञापन


इससे बाइक अनियंत्रित हुई और वे सड़क पर गिर पड़े। बदमाश पिट्ठू बैग लूटने लगे लेकिन संदीप ने बैग नहीं छोड़ा। इस पर बदमाशों ने उनके दाएं हाथ में गोली मार दी। फिर भी बैग नहीं छोड़ा तो बदमाश उनके सिर में गोली मार दी।

वे वहीं ढेर हो गए और बदमाश बैग लूटकर बजरिया चौकी के सामने से घंटाघर की तरफ भाग गए। राहगीरों ने आटो में डालकर संदीप को यशोदा अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वारदात के पीछे कोई करीबी
पुलिस छानबीन में यह बात निकलकर आ रही है कि वारदात में किसी करीबी या जानकार का हाथ रहा है। जिस तरह से वारदात हुई है, उसमें इतनी सटीक रेकी कोई करीबी या जानकार व्यक्ति ही कर सकता है।

वारदात के दौरान पूरे समय एक बदमाश हेलमेट से चेहरा ढके हुए था, जबकि बाकी तीनों बदमाशों के चेहरे खुले थे। एक और बदमाश ने हेलमेट लगाया हुआ था, मगर वारदात के दौरान उसने हेलमेट उतार लिया था, मगर एक बदमाश ऐसा रहा, जिसने आखिर तक हेलमेट नहीं उतारा।

इसकेअलावा पुलिस व्यापारी के अन्य कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है। सूत्रों का कहना है कि पांच कर्मचारियों से पूछताछ की गई है। मगर देर रात तक कोई खास क्लू उनसे नहीं मिला था।

एसपी सिटी ने बताया कि अभी तक की छानबीन से ये तो साफ है कि वारदात जिस तरीके से हुई है, उसमें किसी करीबी का हाथ है। वह करीबी व्यापारी का है या मुनीम का। यह जांच की जा रही है।

मदद करने की बजाय, दुबक गए लोग
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वारदात होती देख लोग मदद करने के बजाय घबरा गए और इधर-उधर दुबकने लगे। बदमाशों के भागने पर लोग घटनास्थल पर पहुंचे

स्पीड बाइकें होंगी पुलिस निशाने पर
अब स्पीड बाइकें पुलिस निशाने पर होंगी। एसपी सिटी ने बताया कि ज्यादातर तेज गति से दौड़ने वाली बाइकों पर बदमाश होते हैं। चेन स्नेचिंग हो या लूट या फिर हत्या। अधिकांश बाइक सवार हमलावर ही वारदात करते हैं। वे तेज गति से दौड़ने वाली बाइकें रखते हैं और पलभर भाग जाते हैं। ऐसे बाइक चालकों के खिलाफ विशेष तौर पर अभियान चलेगा।

पीएम में आई दो गोली: एसपी सिटी
एसपी सिटी ने बताया कि पोस्टमार्टम में मुनीम के दो गोली लगी हुई आई हैं। एक सिर में कनपटी पर पीछे की तरफ से और दूसरी दाएं कंधे के पास। तीसरी गोली का पता नहीं चला है। पैर को छूती हुई निकली, इसलिए पता नहीं चल पाया हो।

जेल में सुराग की तलाश
सूत्रों का कहना है कि पुलिस की एक टीम सुरागकशी के लिए डासना जेल भेजी गई थी। वहां से पता किया गया कि हाल-फिलहाल कौन बदमाश जेल से छूटे हैं। इसके अलावा कुछ हार्ड कोर क्रिमिनलों से भी पूछताछ की गई।

बाइक नंबर का क्लू मिला
पुलिस को कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने लुटेरों की पल्सर बाइक का नंबर बताया है। लेकिन नंबर अधूरा है। लोगों ने पुलिस को बताया कि बाइक पर शुरू में 25 लिखा था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें