रेप और छेड़छाड़ के आरोपी भाजपा नेता संजय सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हो गए हैं। एसएचओ के अनुसार नेता की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें छापेमारी कर रही हैं।
पुलिस का दावा है कि अगले 24 घंटे में संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। भाजपा नेता संजय सिंह पर दुष्कर्म और छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली महिला ने जल्द से जल्द नेता की गिरफ्तारी की मांग की है।
एसएचओ के अनुसार फरार नेता के गैर जमानती वारंट न्यायालय ने जारी कर दिए हैं। लखनऊ जांच के बाद ही महिला के ज्यादातर आरोपों और बयानों में समानता पाई गई थी। इसके बाद से संजय सिंह भागा हुआ है।
एसएचओ के अनुसार संजय सिंह दिल्ली-एनसीआर में ही कहीं छिपा है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिाय जाएगा। उधर, सूत्रों की मानें तो पुलिस पर गिरफ्तारी नहीं करने के लिए लगातार राजनीतिक दबाव बनाया जा रहा है। हालांकि महिला पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट है।