फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज में डूबी मां ने काटी हाथों की नसें - बेटी ने फंदा लगा दी जान

Mon, 26 Feb 2018 02:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कर्ज लेकर बहुमंजिला इमारत में रहने का सपना एक परिवार के लिए काल बन गया। हाई क्लास सोसायटी में फ्लैट खरीदा, लेकिन समय पर किस्त नहीं दे पाए। कर्ज का बोझ इतना बढ़ा कि मूलरूप रूप से चंडीगढ़ निवासी विनीता ने बेटी मेहर (10) के साथ जान देने की योजना बनाई।

विज्ञापन


बेटी ने फंदा लगाकर जान दे दी। मां ने ब्लेड से हाथों की नसें काट लीं। उसकी गंभीर हालत होने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विनीता रावत (35) ने दो साल पूर्व एनएच-24 स्थित महागुनपुरम सोसायटी के नर्मदा टावर की 19वीं मंजिल पर (फ्लैट नंबर 1981) बुक किया था।

विनीता ने तीन माह पहले ही पति विक्रम सिंह व बेटी के साथ गृह प्रवेश किया। फ्लैट लोन लेकर खरीदा था, जिसकी करीब 20 हजार रुपये ईएमआई थी। विक्रम सिंह विनीता का दूसरा पति है।

विज्ञापन
विज्ञापन

19वीं मंजिल पर बुक किया था फ्लैट

- फोटो : अमर उजाला
दोनों की पांच साल पहले नोएडा स्थित एक कंपनी में नौकरी के दौरान मुलाकात हुई। विनीता ने पहले से शादीशुदा विक्रम सिंह से विवाह कर लिया। मौजूदा समय में दोनों की नौकरी छूट गई थी।

विक्रम ड्राइविंग करके केवल परिवार का खर्च व फ्लैट का मेंटिनेंस खर्च निकाल पर रहा था। पुलिस का कहना है कि शनिवार को विनीता ने बेटी का जन्मदिन मनाने के लिए पति से 10 हजार रुपये मांगे थे, जिसे देने से उसने इंकार कर दिया।

इससे भी नाराज और निराश होकर रविवार सुबह विनीता ने हाथों की नसें काट लीं और बेटी ने घबराकर फंदा लगा जान दे दी। शनिवार रात में भी मां-बेटी ने फिनायल पीकर जान देने की कोशिश की थी। एसपी सिटी आकाश तोमर का कहना है कि मौके से मिले सुसाइड नोट की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें