गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में शनिवार दिनदहाड़े बीजेपी नेता गजेंद्र भाटी को दो अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने के बाद गजेंद्र भाटी (32) को नोएडा के मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
इसके साथ ही मनकपुर मंडल अध्यक्ष बलवीर चौहान को भी बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया जिनका इलाज चल रहा है। यह घटना दिन में करीब 1 बजे हुई जब बलवीर चौहान और गजेंद्र भाटी बाइक से खोड़ा के सुभाष पार्क के पास स्थित आदर्श नगर से गजेंद्र भाटी के घर इंद्रा विहार जा रहे थे।
दोनों नेता रास्ते में ही थे कि एक बाइक सवार दो बदमाश उनकी बाइक के बराबर में आए और पीछे बैठे शख्स ने पहले गजेंद्र के आंख, सीने और फिर पेट गोली मार दी।