फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीसीबी ने नौ महीने की बच्ची को कुचला, चालक हुआ फरार 

Tue, 26 Dec 2017 10:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
accident
विज्ञापन
दक्षिण-पश्चिमी जिले के आरकेपुरम थाना इलाके में दर्दनाक हादसा सामने आया है। जेसीबी ने नौ महीने की बच्ची को कुचल दिया। उसके दोनों टायर बच्ची के ऊपर से गुजर गए। चालक जेसीबी मौके पर छोड़कर फरार हो गया। आरके पुरम थाना पुलिस मामला दर्ज करने के बाद चालक को ढूंढ रही है।
विज्ञापन


दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मूलरूप से टेकमगढ, मध्यप्रदेश निवासी अर्चना सेक्टर-1 स्थित झुग्गी में परिवार के साथ रहती है। रविवार को वह झुग्गी में काम कर रही थी और अपनी नौ माह की बच्ची निधि को झुग्गी के पास चटाई पर धूप में सुला दी थी।

पास में ही पार्क में जेसीबी मशीन से काम हो रहा था। दोपहर साढ़े तीन बजे अर्चना ने देखा कि चालक ने जेसीबी को खतरनाक व लापरवाही से चलाते हुए बच्ची के ऊपर चढ़ा दिया।
विज्ञापन


वह जेसीबी मशीन को रोकने के लिए जोर-जोर से चिल्लाती रही मगर चालक ने एक नहीं सुनी और उसके सामने ही जेसीबी के दो टायर बच्ची के ऊपर से गुजर गए। घटना के बाद जेसीबी मशीन को वहीं छोड़कर चालक फरार हो गया।

अर्चना ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। आरकेपुरम थाना पुलिस ने सोमवार को बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। घटना के एक दिन बाद भी चालक पकड़ा नहीं गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें