फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकीदार ने गोदाम में घुस रहे बदमाश को खदेड़ा

Wed, 07 Dec 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बीपीटीपी पुल के निकट स्थित साई मोटर्स के गोदाम में वारदात करने की नीयत से घुस रहे बदमाश को चौकीदार ने रोका तो दोनों में भिड़ंत हो गई। मंगलवार तडक़े हुई भिडंत में बदमाश और चौकीदार लड़ते हुए बाईपास रोड पर आ गए।
विज्ञापन


यहां राहगीरों ने दोनों को भिड़ते देखा लेकिन किसी ने न तो मदद की और न ही पुलिस को फोन किया। हार कर भाग रहे बदमाश का झोला भी चौकीदार ने छीन लिया। घटना की सीसीटीवी फुटेज किसी ने वाट्सएप ग्रुप पर डाल दी। ग्रुप से जुड़े पुलिसकर्मियों ने देखा तो सीआईए को जानकारी दी। सीआईए टीम ने मौके पर पहुंच चौकीदार से जानकारी ली और बदमाश का झोला चेक किया।

बीपीटीपी पुल के निकट साई मोटर्स का गोदाम है। मालिक हेम चंदीला ने गोदाम की सिक्योरिटी के लिए तीन चौकीदार तैनात किए हैं। सीसीटीवी कैमरों से भी गोदाम की निगरानी की जाती है। मंगलवार को दो सुरक्षाकर्मी नहर की दीवार की ओर तैनात था जबकि रज्जब नाम का युवक मेन गेट की निगरानी कर रहा था। तडक़े करीब छह बजे एक बदमाश गोदाम पहुंचा।
विज्ञापन


वह गोदाम में घुसने की कोशिश कर रहा था कि रज्जब ने उसे देख रोकने का प्रयास किया। इस पर वह रज्जब से भिड़ गया। दोनों लड़ते हुए बाईपास रोड तक पहुंच गए। सारा नजारा सांई मोटर्स के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गया। करीब 15 मिनट तक दोनों के बीच संघर्ष होता रहा।

दो अन्य सुरक्षाकर्मियों को इस बात का पता भी नहीं चल पाया। बदमाश से भिड़ रहे रज्जब ने उधर से गुजर रहे वाहनों को शोर मचाकर रोकने का इशारा भी किया लेकिन किसी ने नहीं सुनी। रज्जब ने बाईपास रोड पर गुजरते वाहनों को शोर मचाकर रोकने का ईशारा भी कर रहा था किंतु कोई भी नहीं रुका।

भागे हुए बदमाश से छीने गए झोले में एक मोबाइल फोन, आरी, बटनदार चाकू और कुछ चाभियां निकलीं। सीआईए टीम के मुताबिक झोले में मिले मोबाइल के आधार पर बदमाश की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें