फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्थ डे पार्टी में युवती से किया गैंगरेप

विज्ञापन
विज्ञापन
उबर कैब में आईटी प्रोफेशनल के साथ हुए दर्दनाक गैंगरेप के बाद राजधानी दिल्ली में एक बार फिर एक महिला की आबरू से खिलवाड़ का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


पीड़ित महिला ने आरके पुरम थाने में गैंगरेप की शिकायत दर्ज कराई है। मामला दर्ज कर महिला को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक बीती एक युवती ने शिकायत दी कि उसके साथ दो लड़कों ने गैंगरेप किया है।

पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने जिन लोगों पर आरोप लगाया है उन्हें वह पहले से जानती थी। पुलिस ने युवती की शिकायत दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। आरोपियों ने लड़की को उसका बर्थ डे सेलिब्रेट करने के लिए बुलाया और इसी दौरान उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन

इस तरह दिया घटना को अंजाम

जानकार आरोपियों के साथ युवती ने अपने 18वें जन्मदिन की पार्टी मनाई थी। आरोपियों ने युवती को बीयर पिला दी और नशे में सामूहिक दुष्कर्म किया।

युवती किसी तरह उनके चंगुल से निकली और रात करीब ढाई बजे 100 नंबर पर सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्जकर एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को पकड़ लिया।

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मूलरूप से पश्चिम बंगाल निवासी सिमरन (बदला नाम) हरगोविंद नगर में एक कोठी में काम करती है। शुक्रवार को उसने आरके पुरम के मोहम्मदपुर निवासी विश्वास के घर अपने 18वें जन्मदिन की पार्टी रखी।

यहां विश्वास अपने परिवार के साथ रहता है। पार्टी में सिमरन ने राहुल और एक नाबालिग को बुलाया था। राहुल सिमरन के गांव का ही है और दोनों दिल्ली नौकरी करने साथ आए थे।
विज्ञापन

घटना में नाबालिग भी शामिल

शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे केक काटा गया और शराब पार्टी हुई। राहुल व नाबालिग ने शराब पी। पार्टी खत्म होने के बाद विश्वास पहली मंजिल पर अपने घर चला गया।

आरोपी व पीड़ित भूतल पर कमरे में रहे। आरोपियों ने कोल्ड ड्रिंक का बहाना बनाकर सिमरन को बीयर पिला दी। फिर राहुल व नाबालिग ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

आरोप है कि  उन्होंने युवती के साथ मारपीट भी की। किसी तरफ युवती उनके चंगुल से निकली और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित किया। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई।

पुलिस ने आरोपियों को मौके से ही पकड़ लिया। बालिग आरोपी को कोर्ट में पेश कर उसे न्यायिक हिरासत में और नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें