फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वहशी तीन रात लगातार करते रहे गैंगरेप और फिर...

Tue, 04 Apr 2017 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोदीनगर।
विज्ञापन
gangrape
विज्ञापन
भोजपुर थानांतर्गत एक युवती को अगवा कर उसके साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। शनिवार शाम खेत में काम करते वक्त युवती को अगवा किया गया था। सोमवार सुबह युवती खेत में बेहोशी की हालत में मिली है। पीड़िता ने निकटवर्ती गांव के तीन युवकों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पुलिस युवती का मेडिकल कराने के साथ मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पीड़िता के परिजनों के मुताबिक युवती खेत में मजदूरी पर काम करती है। शनिवार शाम वह गांव निवासी एक महिला के साथ खेत में काम करने गई थी।

महिला ट्यूबवेल पर पानी पीने चली गई। इसी बीच निकटवर्ती गांव निवासी तीन युवक आए और युवती को जबरन खींचकर ले जाने लगे। शोर मचाने पर आरोपियों ने उसके मुंह में रुमाल ठूंस दिया। पीड़िता ने बताया कि युवकों ने खेत में एकांत जगह पर ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंधक बनाकर उसके साथ दोबारा रेप किया

gangrape
इसके बाद युवक उसे गांव स्थित एक कमरे में ले गए, जहां बंधक बनाकर उसके साथ दोबारा रेप किया गया। इस दौरान आरोपियों ने उसे नशीली चीज सुंघाकर बेहोश भी किया। 

सोमवार सुबह उसे बेहोशी की हालत में खेत में फेंककर आरोपी भाग निकले। परिजनों का कहना है कि शनिवार रात युवती के घर नहीं पहुंचने पर पुलिस को सूचना दी गई थी, मगर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश करना गंवारा नहीं समझा।

​सोमवार सुबह ग्रामीणों ने युवती को बेहोश हालत में देख परिजनों को सूचना दी। होश में आने पर युवती ने परिजनों को आपबीती बताई। एसओ शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि सोमवार दोपहर युवती ने परिजनों के साथ थाने पर आकर मामले की सूचना दी है, जिस पर उसे मेडिकल के लिए भेजा गया है। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें