फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NCR: दो नाबालिग लड़कियों से बलात्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के एसजीएम नगर थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची के साथ दो लोगों ने गैंगरेप किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

 
एसजीएम नगर में रहने वाले एक युवक ने बताया कि वह अपने बच्चों के साथ सोमवार को छत पर सो रहा था। उसके साथ सात साल की बच्ची भी सो रही थी। उसी छत पर किराए पर रहने वाले सुशील (55) व दिवानशु सो रहे थे।

सुबह होने पर उसकी पत्नी एक बच्चे को लेकर नीचे दूध पिलाने चली गई। जबकि वह उठकर काम पर चला गया। इसके बाद सुशील व दिवानशु ने उसकी बच्ची के साथ रेप किया। किसी तरह बच्ची दोनों से पीछा छुड़ाकर नीचे भाग गई। घटना की जानकारी उसने अपनी मां को दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

20 घंटे तक बंधक बनाकर रेप

वहीं, गुड़गांव के सिविल लाइन थाना एरिया में एक नाबालिग लड़की को अगवा कर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने 20 घंटे तक किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म करता रहा।

सूचना के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। इस मामले में आरोपी से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने गुनाह कबूल कर लिया। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

राजीव नगर में रहने वाले पीड़ित किशोरी के परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी संदीप कुमार (24) का परिवार उनके पड़ोस में रहता है। जिसके चलते उनके पर आरोपी का आना-जाना था।

गाड़ी के अंदर कई बार किया दुष्कर्म

पीड़िता ने दिए बयान में बताया कि 20 जुलाई की रात को आरोपी ने उसे घर के बाहर बुलाया। जब वह बाहर गई तो आरोपी ने उसे जबरदस्ती अपनी गाड़ी में डाल लिया। युवक के डराने-धमकाने पर पीड़िता सहम गई। जिसका फायदा उठाते हुए आरोपी उसे शहर की सड़कों पर रात को घुमाता रहा।

आरोप है कि दौलताबाद के पास आरोपी ने उसे ले जाकर कई बार दुष्कर्म किया। इसके बाद भी उसे बंधक बनाए रखा और खुद घर आ गया। देररात को ही पीड़ित परिवार को उनकी बेटी के गायब होने का पता चल गया। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी।

परिजनों के बयान पर संदीप पर पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने जब आरोपी से पूछताछ की तो पहले तो वह इस मामले में शामिल होने की बात से मुकर गया। लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे आरोपी ने अपना गुनाह कबूल लिया।
विज्ञापन

पुलिस कस्टडी में कबूला जुर्म

पुलिस कस्टडी में लिए जाने के बाद आरोपी ने किशोरी का सुराग बताया। जिस पर पुलिस उसे लेकर घर आई। पीड़िता के मेडिकल परीक्षण के बाद दुष्कर्म की पुष्टि हो गई।

इस मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी संदीप कुमार के बाद आईपीसी की धारा 363, 366ए और 376 का मामला दर्ज कर लिया। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर भेज दिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें